8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedसस्ती दाल और सस्ते आटे के बाद अब सस्ते चावल भी बेचेगी...

सस्ती दाल और सस्ते आटे के बाद अब सस्ते चावल भी बेचेगी सरकार, दाम होगा…

Published on

नई दिल्ली

इस समय चावल-दाल की कीमत कुछ ज्यादा ही है। इससे आम आदमी परेशान नहीं हो, इसके लिए सरकार ने कई कदम उठा लिए हैं या उठाने की घोषणा की है। पहले तो सरकार ने देश के करीब 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देने की योजना को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया। अब भारत ब्रांड के तहत सस्ते चावल बेचने की तैयारी है। इससे पहले सरकार भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल और सस्ते आटे भी बेचने की शुरुआत कर चुकी है। यूं तो अभी भारत ब्रांड चावल की कीमत तय नहीं हुई है, लेकिन बताया जाता है कि इसका दाम 25 रुपये किलो हो सकता है। इसे सरकारी दुकानों से बेचने की तैयारी है।

25 रुपये प्रति किलो चावल
केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मध्यमवर्गीय को महंगे चावल से राहत दिलाने के लिए भारत ब्रांड चावल बेचने की तैयारी है। इसी तरह से पहले से भारत ब्रांड दाल और आटे की बिक्री की जा रही है। भारत ब्रांड चावल बेचने की जिम्मेदारी नेफेड और एनसीसीएफ और केंद्रीय भंडार जैसे संगठनों को दी जाएगी। कोशिश की जा रही है कि इस चावल को पैक कर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों यानी राशन डीलरों के जरिये भी बिकवायी जाए।

बढ़ रही है चावल की कीमत
बीते कुछ समय से चावल की कीमत में लगतार बढ़ोतरी हो रही है। इस साल चावल की कीमतों में 14.1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। नॉर्मल नॉन ब्रांडेड चावल की कीमत औसत रूप से 43.3 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। ऐसे में चावल के दामों में आई तेजी को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने भारत ब्रांड के तहत सस्ता चावल बेचने का फैसला किया।

पहले से बिक रहा भारत ब्रांड दाल और आटा
महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पहले भारत ब्रांड के तहत सस्ता आटा, दाल, सस्ते प्याज-टमाटर बेचे हैं। 6 नवंबर 2023 को केंद्र सरकार भारत आटा लॉन्च किया था, जिसमें लोगों को 27.50 रुपए प्रति किलो के दर से सस्ता आटा मिल रहा है। इस समय पंसारी की दुकानों में आटे की औसत कीमत 35 रुपए किलो है। इसी तरह से सरकार 60 रुपये प्रति किलो के भाव से भारत दाल बेच रही है। इससे पहले जब प्याज और टमाटर की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई थी, सरकार ने लोगों को बाजार से कम कीमत पर प्याज-टमाटर मुहैया कराया। गौरतलब है कि नवंबर में खाने-पीने की महंगाई दर 8.70% पर पहुंच गई। वहीं रिटेल महंगाई दर 5.55% पर पहुंच गई है।

एफसीआई से मिलेगा सस्ते चावल
एनसीसीएफ (NCCF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) से सस्ते चावल की सप्लाई होगी। इसकी छोटी पैकिंग करा के चावल को रिटेल स्टोर या राशन डीलरों के जरिए बेचा जा सकता है। छोटी पैकिंग कितने किलो की होगी, इस सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी इसका फैसला नहीं हुआ है। हो सकता है कि चावल की पैकिंग पांच किलो की हो या 10 किलो की हो। सरकार की तरफ से निर्देश आएगा तो इसकी पैकिंग एक किलो या दो किलो में भी हो सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...