17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedदीपिका पादुकोण के बाद आलिया भट्ट भी बन गईं रणवीर सिंह की...

दीपिका पादुकोण के बाद आलिया भट्ट भी बन गईं रणवीर सिंह की ‘शिकार’, फोटो में है सबूत

Published on

बीटाउन की टॉप एक्ट्रेसेस जो एक्टिंग के साथ ही फैशन में भी हमेशा सबसे आगे रहती हैं, वो एक कॉमन ‘फीवर’ के असर में आती दिख रही हैं। जिन अदाकाराओं की हम बात कर रहे हैं, उनमें से एक दीपिका पादुकोण, तो दूसरी आलिया भट्ट हैं। इन पर जो फीवर चढ़ा है, उसका वास्ता रणवीर सिंह से जुड़ता नजर आ रहा है। वैसे दीपिका के केस में तो ये लगभग साबित हो ही चुका है कि उन पर किस तरह से पतिदेव का असर पड़ा है। लेकिन अब आलिया भट्ट भी कुछ-कुछ इसका ‘शिकार’ बनती सी नजर आ रही हैं। इसका सबूत उनके हाल फिलहाल के एयरपोर्ट लुक्स भर-भरकर दे रहे हैं।

आखिर किस बारे में हम कर रहे बात
रणवीर सिंह अपने हटकर फैशन सेंस के साथ ही कम्फी एयरपोर्ट क्लोदिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वो इस तरह से खुद को स्टाइल करते हैं कि देखकर ही लगता है कि जर्नी के दौरान उन्हें इन कपड़ों में कितना आराम महसूस हुआ होगा।अपने इस को-स्टार के साथ मूवी प्रमोशन में जुटी आलिया भट्ट भी पूरी तरह से ऐसे कम्फी एयरपोर्ट स्टाइल में ड्रेस्ड दिखीं, जो उनके चिर-परिचित फैशनेबल लुक्स से काफी अलग था।

काली-गुलाबी चप्पल और ऊपर पूरा काला
हमने क्यों ऐसा कहा कि आलिया भी रणवीर के फैशन फीवर के असर में आ गईं? इसका जवाब ये तस्वीर साफ देती दिखाई देती है। ये दोनों ही न सिर्फ लूज फिट के ऑल ब्लैक कपड़ों में ड्रेस्ड थे, बल्कि पैरों में भी इन्होंने शूज की जगह चप्पल पहनी हुई थी।रणवीर का तो सही है, लेकिन आलिया को इस तरह के फुटवेअर में काफी कम देखा जाता है। हालांकि, इस बार वो इन्हें पहनने में बिल्कुल हिचकिचाती नहीं दिखीं।

लंबी लूज फिट पैंट्स
आलिया और रणवीर को एयरपोर्ट पर ज्यादातर ऐसे बॉटम्स में देखा गया जो लूज या फ्लेयर्ड पैटर्न के थे। इतना ही नहीं इनकी लेंथ भी एंकल तक नहीं बल्कि तलवों तक थी। इसके साथ दोनों ही टी-शर्ट या स्वेटशर्ट पेयर करते नजर आए। ये समानता भी आराम से नोटिस करने लायक थी।

लुक बोले तो एकदम कूल है भाई
इस पिक में भी आप दोनों स्टार्स को सेम कलर के अटायर में ड्रेस्ड देख सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि अगर आप इनके कपड़ों को ध्यान से देखें, तो इनका स्टाइल और डिजाइन तक ऑलमोस्ट सेम था।रणवीर के लिए जहां ये आम क्लोदिंग पैटर्न था, तो वहीं आलिया को इस तरह के कपड़ों में बैक टू बैक देखना न्यू एक्सपीरियंस था। हालांकि, ये मानना पड़ेगा कि इन कपड़ों में दोनों सितारे कूल वाइब्स देते लगे थे।

दीपिका पर पहले ही दिख चुका है असर
दीपिका पादुकोण पर पहले ही उनके पतिदेव के कूल एंड कम्फी फैशन स्टाइल का असर होता दिखाई दे चुका है। पहले ये बाला एयरपोर्ट पर एक से एक स्टाइलिश ड्रेसिंग पीसिस में देखी जाती थी, लेकिन अब उन्हें ऐसे ही कपड़ों में स्पॉट किया जाता है, जो आरामदायक हों और स्टाइल में हिप-हॉप वाइब्स देते हों।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...