28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedटमाटर के बाद प्याज भी सस्ते में देगी सरकार, 25 रुपये किलो...

टमाटर के बाद प्याज भी सस्ते में देगी सरकार, 25 रुपये किलो होगी बिक्री, इस दिन से शुरुआत

Published on

नई दिल्ली

महंगाई से आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार लगातार दखल दे रही है. करीब एक महीने से आम लोगों को इसी कारण सस्ते भाव पर टमाटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अब सरकार सस्ते भाव पर प्याज भी उपलब्ध कराने जा रही है. इसके तहत लोगों को 25 रुपये किलो के भाव पर प्याज मिलेगा. रियायती भाव पर प्याज की बिक्री सोमवार 21 अगस्त से शुरू होगी. सस्ते भाव पर प्याज की यह बिक्री सहकारी एजेंसी नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फंडेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी एनसीसीएफ (NCCF) के द्वारा की जाएगी.

एक दिन पहले निर्यात पर लगा शुल्क
एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि एनसीसीएफ सोमवार से 25 रुपये किलो के रियायती भाव पर प्याज की बिक्री करेगी. इससे पहले शनिवार को सरकार ने प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगाने की जानकारी दी थी. केंद्र सरकार ने देश से प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी का भारी-भरकम शुल्क लगाने का निर्णय लिया है. निर्यात पर यह पाबंदी 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगी.

इस कारण उठाया गया कदम
केंद्र सरकार के इस कदम को प्याज की कीमतों में तेजी की आशंका करे दूर करने के प्रयासों से जोड़ कर देखा जा रहा है. ऐसी आशंकाएं जताई जा रही थीं कि टमाटर के बाद प्याज भी आम लोगों की मुसीबतें बढ़ा सकता है और सितंबर से इसकी कीमतों में भारी तेजी देखी जा सकती है. यही कारण है कि सरकार ने पहले से ही तैयारियां तेजी कर दी है, ताकि आने वाले महीनों में फेसटिव सीजन के दौरान लोगों को महंगाई ज्यादा परेशान न करे.

बफर स्टॉक बढ़ा रही सरकार
प्याज की कीमतों को नियंत्रित रखने के प्रयासों के तहत सरकार ने इसके बफर स्टॉक की लिमिट भी बढ़ा दी है. पहले प्याज के लिए बफर लिमिट 3 लाख मीट्रिक टन तय की गई थी. तय टारगेट के हिसाब से खरीद हो जाने के बाद सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 5 लाख टन कर दिया है. सरकार ने सहकारी एजेंसियों एनसीसीएफ और नाफेड दोनों को अतिरिक्त 1-1 लाख टन प्याज खरीदने को कहा है.

बफर स्टॉक से आपूर्ति शुरू
दूसरी ओर सरकार ने बफर स्टॉक से प्याज को बाजार में भेजने की शुरुआत कर दी है. अभी तक सुरक्षित भंडार से करीब 1,400 टन प्याज बाजार में उतारा जा चुका है. यह घरेलू बाजार में प्याज की मांग को पूरा करने और पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना सुनिश्चित करने के लिए है, ताकि घरेलू बाजार में प्याज के भाव भी टमाटर की तरह आसमान पर न पहुंच जाएं.

टमाटर ने किया था परेशान
इससे पहले टमाटर के भाव लोगों को परेशान कर चुके हैं. देश के विभिन्न शहरों में टमाटर के भाव एक समय 200-250 रुपये किलो तक पहुंच गए थे. उसके बाद एनसीसीएफ और नाफेड ने सस्ते भाव पर टमाटर बेचने की शुरुआत की थी. पहले टमाटर 90 रुपये किलो के भाव में बेचे जा रहे थे. अब आज से इसकी कीमतें घटाकर 40 रुपये किलो कर दी गई हैं. टमाटर व अन्य सब्जियों के भाव बढ़ने से जुलाई में खुदरा महंगाई की दर 7 फीसदी के पार निकल गई थी.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...