18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedवायरल MMS पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं रोऊंगी नहीं

वायरल MMS पर अक्षरा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं रोऊंगी नहीं

Published on

भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक वायरल MMS वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. अक्षरा सिंह को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि उनका पुराना MMS वीडियो लीक हो गया है. MMS लीक होने की खबरों पर अब खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.

वायरल वीडियो पर अक्षरा ने कही ये बात
दरअसल, हाल ही में एक पुराना MMS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने दावा किया कि वीडियो में दिखने वाली महिला भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं. अब एक्ट्रेस ने वायरल MMS वीडियो का सच दुनिया को बताया है.

ईटाइम्स संग बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा- जिस किसी ने भी ये हरकत की है, मैं इन सब चीजों की परवाह नहीं करती हूं. अक्षरा ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा तक नहीं है. अक्षरा ने लोगों से सवाल करते हुए कहा कि क्या आप लोग जानना चाहते हो कि वीडियो में मै हूं या नहीं? एक्ट्रेस ने आगे कड़े शब्दों में ये भी कहा कि वो इस चीप हरकत पर रोएंगी नहीं, क्योंकि उन्हें ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

डांसिंग वीडियो से फैंस को इंप्रेस कर रहीं अक्षरा
अक्षरा सिंह ने तो अपने हेटर्स को जवाब दे दिया है कि वो इन सब चीजों से टूटने वाली नहीं हैं. वहीं, इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने किलर डांसिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. वीडियो में अक्षरा अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर अक्षरा के सिजलिंग वीडियोज छाए हुए हैं. वे वाकई में अपने हर अंदाज से फैंस के दिल जीत लेती हैं.

अक्षरा सिंह की बात करें तो वो भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने कड़ी मेहनत करके इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है. वे भोजपुरी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं. बिग बॉस ओटीटी करने के बाद अक्षरा को हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी खास पहचान मिली है. वे फैंस के दिलों पर राज करती हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...