18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorized3D ड्रेस पहन ऐसा इठलाई अलाया, किलर स्माइल से न जाने कितनों...

3D ड्रेस पहन ऐसा इठलाई अलाया, किलर स्माइल से न जाने कितनों के दिल को कर गई घायल

Published on

बॉलीवुड की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा होता ही रहता है। जहां हाल ही में जीक्यू अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ, इस मोस्ट इनफ्लुएंशल यंग इंडियन अवॉर्ड फंक्शन में बी-टाउन के कई यंग एक्टर और एक्ट्रेस ने शिरकत की। इस दौरान सितारों के बोल्ड और गॉर्जियस लुक सामने आए। लेकिन नई जनरेशन में अदाकारा अलाया एफ के लुक्स पर सभी की नजर ठहर गई।

भले ही अलाया एफ की एक्टिंग को लेकर चर्चा न होती हो, मगर उनका फैशन सेंस लाइम लाइट में जरूर बना रहता है। कोई भी इवेंट हो अलाया अपने आउटफिट से सुर्खियों बटोरने में देर नहीं लगातीं। क्योंकि इस बाला का हर लुक खास होता है। GQ अवॉर्ड्स में भी अलाया वाइट मिनी ड्रेस में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।

वाइट मिनी ड्रेस में अलाया
एक्ट्रेस अलाया एफ ने GQ अवॉर्ड्स में स्टारकिड को पीछे छोड़ते हुए अपने लुक्स से सारी लाइम लूट ली। इस ऑफ शोल्डर वाइट कलर की शॉर्ट फ्रिल ड्रेस में अदाकारा का लुक बेहद ही इंप्रेसिव लग रहा है। अदाकारा को स्टाइलिस्ट शीफा गिलानी ने स्टाइल किया था। जबकि ड्रेस को हर्मियोन डी पाउला एटेलियर ने डिजाइन किया था।

थ्री-डी ड्रेस में लगीं स्टाइलिश
अलाया की ड्रेस को ऑर्गेंजा कपड़े से तैयार किया है। इस आउटफिट में कपड़े को ही ड्रेप कर फ्रंट पार्ट पर थ्री-डी गुलाब की तरह डिजाइन बनी हुई है। जो इस छोटी सी ड्रेस को बड़ा कॉम्पलिमेंट देने में मदद करती है। रैप अप स्टाइल वाली इस ड्रेस में बैक से एक पॉर्शन को फ्री छोड़ा है। इसके अलावा मोती की तरह दिख रहे हुक से ड्रेस को क्लोज किया गया है।

टॉन्ड लेग्स किए फ्लोन्ट
भले ही अलाया इस शॉर्ट फ्रिल ड्रेस में किसी डोल की तरह लग रही हों, लेकिन उनका बोल्ड अंदाज भी साफ देखा जा सकता है। अदाकारा इस छोटे से आउटफिट में कर्वी फिगर के साथ ही टोन्ड लेग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। तभी एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर गर्मी बढ़ने में देर नहीं लगी।

मिनिमल जूलरी रही परफेक्ट
अलाया के लुक में खास बात रही कि इस थ्री-ड्रेस के लिए मिनिमल जूलरी सिलेक्ट की। ताकी ड्रेस की सुंदरता ज्यादा उभरकर आए। उन्होंने मल्टीशेप्स के लेबग्रोन डायमंड से बना पावर चोकर पहना, जिसके साथ मैचिंग ईयररिंग कैरी किए। इसके अलावा एक हाथ में रिंग भी पहनी नजर आईं।

एसेसरीज से लुक में डाली जान
एक्ट्रेस अदाकारा का आउटफिट जितना स्टनिंग लग रहा है उतनी खास एसेसरीज थी। जिसने लुक में चार चांद लगाने का काम किया। बता दें अनाया शॉर्ट ड्रेस के साथ टाइ आप डिटेल्स वाली हाई हील्स कैरी की। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेस को मैच करते हुए वाइट पर्ल रिस्टलेट से अपना लुक कंप्लीट किया। जो वाइट मोतियां से डिजाइन किया गया था।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...