12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedअप्रैल में जीएसटी कलेक्शन के सारे रेकॉर्ड टूटे, एक दिन में जमा...

अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन के सारे रेकॉर्ड टूटे, एक दिन में जमा हुए 68,228 करोड़ रुपये

Published on

नई दिल्ली

अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं। बीते महीने सरकार का जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा जो अब तक का रेकॉर्ड है। यह पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है। इस दौरान सिंगल डे में भी सबसे ज्यादा कलेक्शन का रेकॉर्ड बना। 20 अप्रैल को 9.8 लाख ट्रांजैक्शंस के जरिए 68,228 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ। यह एक दिन में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन का रेकॉर्ड है। इससे पहले यह रेकॉर्ड पिछले साल 20 अप्रैल के नाम था। तब एक दिन में 9.6 लाख ट्रांजैक्शंस के जरिए 57,846 करोड़ रुपये जमा हुए थे। पिछले साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपये रहा था। लेकिन इस बार यह रेकॉर्ड टूट गया। अप्रैल 2023 में जीएसटी कलेक्शन इसके मुकाबले 19,495 करोड़ रुपये अधिक रहा। मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल में सीजीएसटी 38,440 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 47,412 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 89,158 करोड़ रुपये (गुड्स के इम्पोर्ट पर जमा 34,972 करोड़ रुपये) और सेस 12,025 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर कलेक्ट किए गए 901 करोड़ रुपये) रहा। यह पहला मौका है जब किसी महीने जीएसटी कलेक्शन 1.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। लगातार दूसरे महीने इसमें तेजी आई है। इससे पहले फरवरी में यह 1.49 लाख करोड़ रुपये और मार्च में 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा था। केंद्र को फाइनेंशियल ईयर 2024 में जीएसटी के रूप में 9.56 लाख करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है जो पिछले साल के कलेक्शन की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा है। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 18.10 लाख करोड़ रुपये रहा था जो उससे पिछले साल की तुलना में 22 फीसदी अधिक है।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...