4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअक्षरा सिंह का कथित MMS वीडियो लीक, रोते हुए एक्ट्रेस का बुरा...

अक्षरा सिंह का कथित MMS वीडियो लीक, रोते हुए एक्ट्रेस का बुरा हाल

Published on

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और फैंस की जान अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह का MMS वीडियो लीक हुआ है और इसके तुरंत बाद एक्ट्रेस ने तुरंत रोते हुए एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है। यूट्यूब पर अक्षरा सिंह के एमएमएस वीडियो लीक होने की ढेर सारी खबरें तैर रही है। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है। आइए आपको बताते हैं आखिर इन खबरों में क्या झूठ है और क्या सच।

भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरस्टार्स संग काम कर चुकी अक्षरा सिंह (को लेकर कहा जा रहा है कि उनका प्राइवेट वीडियो लीक हुआ है। यूट्यूब पर अक्षरा सिंह का रोते हुए भी एक वीडियो शेयर किया गया जिसे लेकर कहा कि एक्ट्रेस ने प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद ये वीडियो साझा किया है। मगर ये सिर्फ एक्ट्रेस के खिलाफ फेक खबरें चलाई जा रही हैं। अक्षरा सिंह का कोई एमएमएस वीडियो लीक नहीं हुआ है। इसीलिए ऐसी फेक वीडियो और खबरों को हवा नहीं दी जानी चाहिए।

इन यूट्यूब चैनल ने दावा किया किया एमएमएस वीडियो वायरल होने के बाद अक्षरा सिंह ने रोते रोते भी एक वीडियो शेयर किया है। ये बात भी एकदम गलत है। क्योंकि एक्ट्रेस का ये वीडियो दो साल पुराना है जिसे बेवजह जोड़कर फेक खबरें फैलाई जा रही हैं। यूट्यूब पर मोज म्यूजिक भोजपुरी नामक एक चैनल पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अक्षरा सिंह का एमएमएस वीडियो वायरल हुआ है।

अक्षरा सिंह का करीब एक मिनट का वीडियो है जिसमें वह रोते हुए कहती हैं कि तंग करके रख दिया है। जो मुझे पसंद करते हैं वो मुझे हमेशा ही पसंद करेंगे। बेशक मैं कहीं भी जाऊं और कहीं भी काम करूं। आप नहीं रख रोक सकते। आप बहुत बड़ा नाम हैं तो आप अपना काम कीजिए। चेहरे पर नकली मुखौटा लगाकर क्यों घूम रहे हैं। हकीकत में रहिए फेक मत रहो। सिर्फ हमारी इंडस्ट्री में ही ये सब क्यों होता है। दूसरी इंडस्ट्री भी तो है। पंजाबी, साउथ से लेकर बॉलीवुड समेत कई तरह का सिनेमा है। मगर ये गंदगी सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही क्यों है। यहां इतनी चीपनेस क्यों है। सब एक दूसरे के पीछे पड़े हैं। इसको ब्लॉक करते हैं उसको ब्लॉक। उसका गाना आगे नहीं आना चाहिए। कोई दूसरा एक्टर कहीं ज्यादा आगे न निकल जाए। आखिर ये सब क्यों?

बता दें ये अक्षरा सिंह का दो साल पुराना वीडियो है जब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़े किए थे और कुछ नामी लोगों पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे। मगर इस वक्त अक्षरा सिंह के पुराने वीडियो को गलत तरह से पेश किया जा रहा है और उनके MMS वीडियो के लीक होने की खबरें भी फेक फैलाई जा रही हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...