20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकमाल है! यहां किसानों को फ्रिज की जरूरत नहीं, गुफाओं में रख...

कमाल है! यहां किसानों को फ्रिज की जरूरत नहीं, गुफाओं में रख दिया हजारों टन सेब

Published on

यूरोप में बिजली संकट से निपटने और एनर्जी बिल में कटौती के लिए किसानों ने एक अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला है। उत्तर इटली के सेब किसान अपनी फसल को स्टोर करने के लिए मशीनरी के बजाय प्राकृतिक रेफ्रिजरेटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसानों ने एक बर्फीली पहाड़ी के नीचे खुदाई कर कई नैचुरल कोल्ड स्टोरेज तैयार किए हैं जहां पूरा साल एकसमान तापमान रहता है। अपने सेब के बागों से 300 मीटर नीचे ट्रेंटिनो क्षेत्र के एक छोटे से शहर प्रेडिया में मेलिंडा ग्रुप ने बड़ी-बड़ी गुफाओं में इस तरह के 34 रेफ्रिजरेटर तैयार किए हैं। यहां ये किसान अपनी करीब 12 से 13 फीसदी फसल को स्टोर कर सकते हैं और अपने बिजली के बिलों में कटौती कर सकते हैं। इन प्राकृतिक रेफ्रिजरेटरों में सेब को प्लास्टिक के डिब्बों में स्टोर किया गया है।

40,000 टन सेब स्टोर होने की उम्मीद
अंडरग्राउंड प्लांट के मैनेजर मौरो एर्लिचर ने कहा कि पर्यावरणीय प्रभाव स्तर पर हमने अधिक लाभ और रिटर्न देखा है। उनमें से ऊर्जा का स्तर निश्चित रूप से एक अहम पहलू है क्योंकि पिछले साल हमने जो टेस्ट किया उसमें पाया कि गुफा से 32 फीसदी तक बिजली को बचाया जा सकता है। गुफाओं में वर्तमान में करीब 30,000 टन सेब स्टोर हैं जिनके आने वाले समय में बढ़कर 40,000 टन होने की उम्मीद है। गर्मियों के अंत में सेब की फसल की कटाई शुरू हो जाती है और किसान बागों से सेब तोड़ने का कम शुरू कर देते हैं जो 30 से 40 दिनों तक जारी रहता है। ज्यादातर स्थानीय किसान अब इस तकनीक को अपना रहे हैं।

नतीजों ने जीता किसानों का भरोसा
सेब किसानों में से एक, लोरिस कैलियरी ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार गुफा आइडिया के बारे में सुना तो उन्हें इस पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन इसके नतीजों ने जल्द ही उनका भरोसा जीत लिया।

ऊर्जा की बचत और टिकाऊ तरीका
कैलियरी ने कहा कि हम पहले तो झिझक रहे थे लेकिन फिर हमने महसूस किया कि यह काम कर रहा है क्योंकि इससे ऊर्जा की अच्छी बचत हो रही है और यह तरीका बेहद टिकाऊ है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम अपनी परियोजना को जारी रख पाएंगे। (फोटो : ट्विटर)

रूस ने यूरोप के सामने खड़ा किया ऊर्जा संकट
रूस के यूरोप को गैस ने देने के कारण कई देशों के लिए आने वाली सर्दियां मुश्किल हो सकती हैं। कुछ दिनों पहले जेलेंस्की ने भी चेतावनी देते हुए कहा था कि यूरोप को आगामी सर्दियों में मुश्किलें झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। रूस ने नार्ड स्ट्रीम पाइपलाइन से यूरोप को गैस आपूर्ति बंद कर दी है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...