14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedगजब का खेल... छात्र को मिला 46 करोड़ का टैक्‍स नोटिस, कहीं...

गजब का खेल… छात्र को मिला 46 करोड़ का टैक्‍स नोटिस, कहीं आप तो नहीं बन गए शिकार?

Published on

नई दिल्‍ली ,

पैन कार्ड के मिसयूज को लेकर एक अजब मामला सामने आया है. दिल्‍ली और मुंबई में ग्‍वालियर के एक छात्र के पैन कार्ड (PAN Card) से कंपनी रजिस्‍टर की गई है, जो 2021 से संचालित है. लेकिन इसकी जानकारी छात्र या उसके परिवार को नहीं हुई. इसकी जानकारी तब हुई, जब आयकर विभाग ने छात्र के पास 46 करोड़ रुपये का टैक्‍स नोटिस भेजा.

छात्र का कहना है कि उसे इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी. 25 वर्षीय प्रमोद कुमार दंडोतिया ने बताया कि वह ग्वालियर में एक कॉलेज का छात्र है. उसने कहा कि आयकर और GST के नोटिस के बाद मुझे पता चला कि मेरे PAN कार्ड के माध्यम से एक कंपनी रजिस्‍टर्ड हुई है, जो मुंबई और दिल्ली में चल रही है. मुझे नहीं पता यह कैसे हुआ.

पुलिस ने क्‍या दी जानकारी?
छात्र ने शिकायत की है कि उसके पैन कार्ड का मिसयूज किया गया है और लेनदेन किया गया है. ASP शियाज केएम ने एएनआई को बताया कि युवक की शिकायत मिली है, उसके अकाउंट से 46 करोड़ की लेनदेन की गई है. इस संबंध में दस्‍तावेज की जांच की जा रही है और पैन कार्ड इसका दुरुपयोग किया गया है, इसके माध्यम से एक कंपनी पंजीकृत की गई है और इतनी बड़ी राशि का लेनदेन किया गया है.

अपने PAN की ऐसे करें जांच
कहीं आपका पैन कार्ड को मिसयूज (PAN Card Missuse) नहीं किया जा रहा है? इसकी जांच करने के लिए सबसे पहले अपने क्रेडिट स्‍कोर को चेक करना चाहिए.
अपना क्रेडिट स्कोर जांचने के लिए क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जाएं.
अपनी वित्तीय जानकारी समेत अपना डेटा दर्ज करें.
अपने फोन पर भेजे गए ओटीपी को वेरीफाई करें.
आपका क्रेडिट स्कोर स्क्रीन पर होगा. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके पैन का दुरुपयोग हुआ है या नहीं.
अगर आपको कोई संदिग्ध लेनदेन दिखे तो अपने बैंक से संपर्क करें.
पैन कार्ड फ्राड से कैसे बचें?

पैन कार्ड की फोटोकॉपी जमा करते समय उन्हें जमा करने के कारण के साथ वेरीफाई करवा लें. इसके बाद संदिग्ध वेबसाइटों पर अपना पूरा नाम और जन्मतिथि दर्ज न करें. अब अपने क्रेडिट स्‍कोर को नियमित तौर से ट्रैक करें. अपने पैन कार्ड से जुड़े ट्रांजेक्‍शन के लिए फॉर्म 26AS की जांच करें.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...