13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedदुनियाभर में अंबानी परिवार को दी जाए Z+ सुरक्षा, SC ने गृह...

दुनियाभर में अंबानी परिवार को दी जाए Z+ सुरक्षा, SC ने गृह मंत्रालय को दिया निर्देश

Published on

नई दिल्ली,

मशहूर अरबपति कारोबारी को अब मुंबई के बाहर भी Z+ सुरक्षा दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार को न सिर्फ मुंबई में बल्कि विदेश यात्रा के दौरान भी उच्चतम Z+ सुरक्षा प्रदान की जाए. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी परिवार को पूरे देश में Z+ सुरक्षा देने का आदेश दिया है.

बता दें कि भारत और विदेश में सुरक्षा कवच प्रदान करने का खर्च और लागत अंबानी द्वारा वहन की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि पूरे भारत में अंबानी परिवार को Z+ सुरक्षा प्रदान की जाए. SC ने गृह मंत्रालय से यह भी सुरक्षित करने को कहा है कि Z+ सुरक्षा तब भी प्रदान की जानी चाहिए जब अंबानी परिवार विदेश यात्रा कर रहा हो.

महाराष्ट्र से बाहर भी दी जाएगी सुरक्षा
अंबानी परिवार की सुरक्षा बढ़ाए जाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को प्रदान Z+ सुरक्षा कवर केवल मुंबई तक ही नहीं बल्कि समस्त देश और विदेश यात्रा के दौरान भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए. जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि जब मुकेश अंबानी और उनका परिवार भारत के भीतर रहेगा तो महाराष्ट्र राज्य और गृह मंत्रालय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैं.

अंबानी की सुरक्षा गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी
जब वे विदेश यात्रा कर रहे हों तो गृह मंत्रालय उनकी समुचित सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करेगा. अंबानी को प्रदान किए गए सुरक्षा कवच का मुद्दा देश के विभिन्न हिस्सों में मुकदमेबाजी का विषय है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हीं विवादों के मद्देनजर ये आदेश पारित किया है.

इस मामले को लेकर कई अदालतों में चल रहे केस
बेंच ने केंद्र सरकार की याचिका पर ये आदेश जारी किया है. इसमें त्रिपुरा हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें गृह मंत्रालय को अंबानी परिवार की सुरक्षा से जुड़ी मूल फाइलें कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया था. हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि गृह मंत्रालय के एक अधिकारी को 28 जून, 2022 को सीलबंद लिफाफे में प्रासंगिक फाइलों के साथ अदालत में पेश होना चाहिए. हालांकि इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी. अब कोर्ट ने ये आदेश पारित किया है.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...