10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedबजट के बीच अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में अडानी से आगे निकले...

बजट के बीच अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में अडानी से आगे निकले अंबानी

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय बजट के ऐलान के बीच दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है. गौतम अडानी के शेयरों में आई गिरावट के चलते उनकी नेटवर्थ कम होकर 83.9 अरब डॉलर हो गई है. वहीं मुकेश अंबानी ने अब 84.3 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी को पीछे छोड़ दिया है. फोर्ब्स की इस लिस्ट में अडानी इस वक्त 10 नंबर पर पहुंच गए हैं तो वहीं अंबानी 9वें नंबर पर हैं. इससे पहले अडानी को 24 घंटे के अंदर 10 अरब डॉलर का घाटा हुआ था और तब वे चौथे नंबर से खिसकर आठवें स्थान पर पहुंच गए थे.

टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में पीछे छूटते जा रहे अडानी एक दिन में सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं. 20.8 अरब डॉलर की एक दिनी गिरावट के बाद वे एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग की श्रेणी में आ खड़े हुए हैं. एलन मस्क (Elon Musk) ने एक दिन में सबसे ज्यादा 35 अरब डॉलर, मार्क जुकरबर्ग (Mark Zukerberg) ने 31 अरब डॉलर और जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने 20.5 अरब डॉलर गवांए थे.

दुनिया के दूसरे अमीरों की बात करें तो टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर 214 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के पहले और 178.3 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क (Elon Musk) दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं. 126.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस (Jeff Bezos) तीसरे पायदान पर काबिज हैं. 111.9 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन चौथे, 108.5 अरब डॉलर के वॉरेन बफे पांचवें, 104.5 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स छठे नबंर पर हैं.

अरबपतियों की लिस्ट में 91.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ कार्लोस स्लिम हेलु सातवें पायदान पर मौजूद हैं. इनमें 85.8 अरब डॉलर के साथ लैरी पेज दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वहीं मुकेश अंबानी एक बार फिर से टॉप-10 अमीरों की सूची में दमदारी के साथ वापस आए हैं. मुकेश अंबानी 84.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ (Mukesh Ambani Net Worth) के साथ Top-10 Billionaires लिस्ट में नौवें पायदान पर हैं. अडानी अब 83.9 अरब डॉलर के साथ दसवें नंबर पर आ चुके हैं.

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी 2023 को एक रिपोर्ट पब्लिश की. इसमें अडानी ग्रुप को लेकर 88 सवाल दागे गए और कर्ज को लेकर भी दावे किए गए. इसका असर ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर हुआ. देखते ही देखते कई कंपनियों के शेयर धराशायी हो गए. रिपोर्ट के इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट पर पड़े असर के चलते अडानी की कंपनियों के बॉन्ड और शेयर में गिरावट देखी गई थी.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...