7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
HomeUncategorizedअमेरिकी कंपनी ने डायबिटीज और मोटापे के लिए भारत में लॉन्च की...

अमेरिकी कंपनी ने डायबिटीज और मोटापे के लिए भारत में लॉन्च की ब्लॉकबस्टर दवा, कितनी है कीमत?

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिका की दिग्गज फार्मा कंपनी Eli Lilly ने डायबिटीज और मोटापे के लिए अपनी ब्लॉकबस्टर दवा भारत में लॉन्च कर दी है। इस बहुप्रतीक्षित दवा का नाम Mounjaro (tirzepatide) है। इस दवा को सिंगल-डोज शीशी में लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि उसने इसके लिए केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से मंजूरी ले ली थी। कंपनी का कहना है कि यह दवा मोटापे, अधिक वजन और टाइप 2 डायबिटीज के लिए पहली बार बनाई गई है। भारत में करीब 10.1 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं।

बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक Mounjaro की 2.5 mg की एक शीशी की कीमत ₹3,500 और 5 mg की शीशी की कीमत ₹4,375 रखी गई है। यह दवा हफ्ते में एक बार लेनी होती है। यानी इस दवा का खर्च महीने में ₹14,000 से ₹17,500 तक आएगा। हालांकि यह खर्च डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करेगा कि वे कितनी खुराक लेने को कहते हैं। अमेरिका में Mounjaro की औसत कीमत $1,000–$1,200 (लगभग ₹86,000 से ₹1 लाख) प्रति महीना है। इसके मुकाबले भारत में यह दवा काफी सस्ती है।

भारत में कम क्यों है कीमत
कंपनी का कहना है कि यह दवा GIP (ग्लूकोज-डिपेंडेंट इंसुलिनोट्रोपिक पॉलीपेप्टाइड) और GLP-1 (ग्लुकागन-लाइक पेप्टाइड-1) हार्मोन रिसेप्टर्स दोनों को सक्रिय करती है। भारत में इस दवा की कीमत कम रखने का मकसद यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह दवा पहुंच सके। देश और दुनिया में डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल करने के लिए GLP-1 क्लास की दवाओं की मांग बहुत बढ़ गई है। इसका बाजार अरबों डॉलर का हो गया है।

इस क्लास की एक मुख्य दवा semaglutide, का पेटेंट अगले साल मार्च में खत्म हो जाएगा। इसके बाद भारतीय कंपनियां जैसे Mankind Pharma, Alkem Labs और Dr Reddy’s Laboratories इसके जेनेरिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इन दवाओं की मांग इसलिए ज्यादा है क्योंकि इनसे वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। मोटापा से 200 से ज्यादा स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 2023 तक भारत में करीब 10 करोड़ लोग मोटापे से प्रभावित थे।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत31 मार्च तक सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट

भोपाल।मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते...

भेल नगर सलाहकार समिति की बैठक में टाउनशिप की समस्याए उठी

भेल भोपाल ।नर्मदा गेस्ट हाउस, बरखेड़ा स्थित देवी अहिल्या बाई सभागृह में नगर सलाहकार...

अभ्युदय मप्र क्विज के पहले दिन 10 हजार प्रतिभागी हुए शामिल

भोपाल।भय नहीं, भ्रम नहीं पूरा विश्वास, विरासत के साथ विकास के मूलमंत्र पर आयोजित...