18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअमिताभ बच्चन पहुंचे फुलेरा गांव! विकास की बोलती बंद, विधायक के उड़े...

अमिताभ बच्चन पहुंचे फुलेरा गांव! विकास की बोलती बंद, विधायक के उड़े तोते! फैंस बोले- सीजन 4 में कैमियो चाहिए

Published on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को फुलेरा गांव में देखा गया है। जी हां, उनकी दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक तो ग्राम पंचायत के ऑफिस से और दूसरी विधायक जी के घर से। ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस खुशी से उछल पड़े और डिमांड कर दी कि अगले सीजन में बिग बी का कैमियो तो बनता है! The Viral फीवर ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन की फोटो शेयर की है। कैप्शन में लिखा गया है, ‘देखो देखो, कौन आया है फुलेरा में। छोटी सी मुलाकात, लेकिन बड़े काम की बात। ज्यादा जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।’

अमिताभ का ‘पंचायत 4’ में चाहिए कैमियो
TVF ने जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘हम सभी जानते हैं कि ये एक विज्ञापन है, लेकिन पंचायत सीजन 4 में उनका छोटा सा कैमियो होना चाहिए।’ एक फैन ने पूछा कि ‘पंचायत सीजन 4 कब आएगा?’ एक ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन पंचायत में एक्टिंग करें।’

2020 में आया था ‘पंचायत’ का पहला सीजन
‘पंचायत’ वेब सीरीज की बात करें तो इसका पहला सीजन साल 2020 में रिलीज किया गया था और ये खूब हिट रहा था। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सान्विका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक और फैसल मलिक व सुनीता राजवर जैसे मंझे हुए स्टार्स की टोली नजर आई थी। इन सभी ने अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब फैंस को इस हिट शो के चौथे सीजन का इंतजार है, जो साल 2026 में रिलीज हो सकता है। शो में विधायक जी का किरदार पंकज झा ने निभाया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...