25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedनहीं रहीं 'आनंद' की एक्ट्रेस सीमा देव, जिसे राजेश खन्ना-अमिताभ बुलाते थे...

नहीं रहीं ‘आनंद’ की एक्ट्रेस सीमा देव, जिसे राजेश खन्ना-अमिताभ बुलाते थे ‘भाभी’

Published on

सिनेमाजगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है. आनंद और कोरा कागज जैसी फिल्मों में काम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया है. 80 की उम्र में सीमा देव ने आज सुबह ( 24 अगस्त) अंतिम सांस ली. सीमा के निधन से सिनेमा की दुनिया में सन्नाटा पसर गया है. फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं.

लंबी बीमारी के बाद सीमा देव का हुआ निधन
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सीमा लंबे समय से बीमार चल रही थीं. बढ़ती उम्र की वजह से वो कई बीमारियों से जूझ रही थीं. पिछले 3 सालों से एक्ट्रेस अल्जाइमर की बीमारी से भी पीड़ित थीं. बीमारियों से जंग लड़ते हुए उन्होंने अपने बांद्रा वाले घर में आज सुबह दम तोड़ दिया है.

न्यूज एंजेसी के मुताबिक, सीमा देव का निधन 24 अगस्त की सुबह 8.30-9 बजे के बीच उनके बांद्रा स्तिथ घर में ही हुआ है. वो अल्जाइमर से पिछले 3 साल से जूझ रही थीं. एक्ट्रेस की मौत पर उनके बेटे ने बताया- उनकी मौत की कोई पुख्ता वजह नहीं है. अल्जाइमर और डिमेंशिया की वजह से इंसान सब कुछ भूल जाता है. याद्दाश्त कमजोर होने लगती है और धीरे-धीरे बॉडी के ऑर्गन्स भी काम करना बंद कर देते हैं.

कब होगा अंतिम संस्करा?
सीमा देव का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. बता दें कि एक्ट्रेस से पहले पिछले साल उनके पति और दिग्गज मराठी और हिंदी एक्टर रमेश देव का हार्ट अटैक से 93 साल की उम्र में निधन हुआ था. पति की मौत के करीब एक साल बाद अब सीमा देव ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है.

अमिताभ संग किया था काम
सीमा देव ने अपने फिल्मी करियर में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में की थी. उनकी पहली फिल्म ‘मियां बीवी रजा’ थी. सीमा देव ने फिल्म आनंद में अभिताभ बच्चन, राजेश खन्ना संग काम किया था. वो फिल्म में बिग बी की भाभी बनी थीं. इस किरदार को फैन्स ने बहुत पसंद किया था.

इसके अलावा उन्होंने कोरा कागज, संसार, कोशिश जैसी फिल्मों में भी अपने शानदार अभिनय से फैंस का दिल जीत लिया था. एक्ट्रेस के निधन से फिल्म जगत के लोग और फैंस सदमे में हैं. सभी उन्हें नम आंखों से याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...