21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedअनंत अंबानी को मिले 92.7% वोट, रिलायंस बोर्ड में जगह पक्की, इसी...

अनंत अंबानी को मिले 92.7% वोट, रिलायंस बोर्ड में जगह पक्की, इसी महीने हुआ था विरोध!

Published on

नई दिल्ली,

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की एंट्री हो गई है. रिलायंस शेयर होल्डर्स से इन तीनों के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति की मंजूरी दे दी है. शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के साथ ही नियुक्ति प्रभावी हो गई.

दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 46वीं सालाना आम बैठक (AGM) 28 अगस्त 2023 को हुई थी. जिसमें रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया था कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से नीता अंबानी अलग हो जाएंगी, वहीं ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर बोर्ड में शामिल किया जाएगा.

विवाद पर विराम
लेकिन इसी महीने अनंत अंबानी को रिलायंस बोर्ड में शामिल किए जाने को लेकर दो सलाहकार कंपनियों ने विरोध जताया था. इंटरनेशनल प्रॉक्सी सलाहकार फर्म इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज इंक (ISSI) और मुंबई स्थित इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IIAS) ने अनंत अंबानी की बोर्ड में नियुक्ति का समर्थन न करने के लिए उनकी उम्र का हवाला दिया है. साथ ही अनुभव नहीं होने की बात कही गई थी.

लेकिन अब इस मामले पर शेयरधारकों के बीच हुई वोटिंग में 92.7 फीसदी वोट अनंत अंबानी के पक्ष में डाले गए हैं. इस तरह से उनके बोर्ड में बने रहने पर मुहर लग गई है. रिलायंस इंडस्ट्रीज की 4 कंपनियों के निदेशक अनंत अंबानी RIL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नॉन एग्जीक्यूटिव, नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर बने रहेंगे.

आकाश और ईशा भी बने रहेंगे
अनंत अंबानी के अलावा रिलायंस की 4 कंपनियों के निदेशक आकाश अंबानी व रिलायंस रिटेल की प्रमुख ईशा अंबानी को भी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में जगह दी गई थी. इन दोनों के बोर्ड में शामिल किए जाने पर किसी तरह की असहमति नहीं थी. इन नियुक्तियों के संबंध में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंज को वोटिंग की सूचना दी थी. कंपनी ने कहा था कि इसके लिए ई-वोटिंग कराई जा रही है.

अनंत अंबानी को बोर्ड में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर शेयरहोल्डर्स को 26 अक्टूबर 2023 तक अपना वोट देना था. वोटिंग में ईशा अंबानी को 98.2 फीसदी, आकाश अंबानी को 98 फीसदी और अनंत अंबानी को 92.7 फीसदी वोट मिले हैं. इस तरह रिलायंस परिवार की अगली पीढ़ी के तीनों सदस्यों की बोर्ड में नियुक्ति अब पक्की हो गई.

नीता अंबानी ने छोड़ दिया था अपना पद
रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के तौर पर बोर्ड में जगह दी गई थी. इसी एजीएम में 2014 से बोर्ड की डायरेक्टर रहीं नीता अंबानी ने अपना पद छोड़ दिया था. हालांकि, वह रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी. इसके अलावा वह RIL की बैठक में परमानेंट इन्वाइटी के रूप में शामिल होती रहेंगी.

गौरतलब है कि रिलायंस AGM में मुकेश अंबानी ने साफ कर दिया था कि वह अगले 5 साल तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी तीन जिम्मेदारियां हैं, जिनमें अगली पीढ़ी के लीडर्स को तैयार करके उन्हें सशक्त बनाना, आकाश-ईशा और अनंत को सलाह देना और रिलायंस की अनूठी संस्थागत संस्कृति को समृद्ध करना शामिल है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...