10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअन्नू कपूर को आया हार्ट अटैक, मुंबई के गंगाराम हॉस्पिटल में कराया...

अन्नू कपूर को आया हार्ट अटैक, मुंबई के गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट

Published on

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर को गुरुवार को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें आनन-फानन में गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि वो ठीक हो रहे हैं। बता दें कि अन्नू कपूर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है।

जानकारी के मुताबिक, अन्नू कपूर को गुरुवार की सुबह सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

मल्टी टैलेंटेड अन्नू कपूर
Annu Kapoor का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। उनका जन्म का नाम अनिल कपूर था। वो एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट रहे हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में काम किया है। एक एक्टर, फिल्ममेकर, डायरेक्टर और सिंगर के रूप में उनका करियर 40 साल से भी ज्यादा है। एक्टिंग के अलावा अन्नू ‘सुहाना सफर विद अन्नू कपूर’ नाम से रेडियो शो भी करते हैं, जो 92.7 बिग FM पर एयर होता है। उन्होंने अपने करियर में नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड जीते हैं।

अन्नू कपूर ने ऐसे फिल्मों में रखा कदम
अन्नू कपूर के पिता एक ट्रैवलिंग पारसी थिएयर कंपनी के मालिक थे, जो शहरों और कस्बों में प्रदर्शन करती थी। उनकी मां एक उर्दू टीचर और ट्रेन्ड क्लासिकल सिंगर थीं। उनके दादा राम कृपा राम कपूर ब्रिटिश सेना में एक डॉक्टर थे और उनके परदादा लाला गंगा राम कपूर एक क्रांतिकारी थे, जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मार दिया गया था। आर्थिक तंगी के कारण अन्नू कपूर को स्कूल छोड़ना पड़ा था। पिता के आग्रह करने पर उन्होंने थिएटर कंपनी ज्वॉइन कर ली। फिर 1976 में उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ज्वॉइन किया। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद उन्होंने बॉम्बे (अब मुंबई) में एक नाटक में 70 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई। मूवी डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने उनकी परफॉर्मेंस को देखा और उन्हें तारीफ से भरा लेटर भेजा और अपनी फिल्म ‘मंडी’ के लिए उन्हें साइन कर लिया।

‘अंताक्षरी’ शो किया था होस्ट
इसके बाद अन्नू कपूर ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘काला पत्थर’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उन्हें इस मूवी में क्रेडिट नहीं मिला था। कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें ‘उत्सव’ फिल्म से पहचान मिलीओ। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘तेजाब’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘राम लखन’, ‘सात खून माफ’ सहित तमाम फिल्मों में काम किया। टीवी की बात करें तो अन्नू कपूर ने ‘अंताक्षरी’ शो होस्ट किया था और ये खूब सफल रहा था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...