4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized12 लाख के बाद एक और खुशखबरी! रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023...

12 लाख के बाद एक और खुशखबरी! रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 से रेपो रेट में नहीं किया ही कोई बदलाव

Published on

बजट से मिडिल क्लास खुश नजर आ रहा है। सबसे बड़ा कारण सालाना 12 लाख रुपये तक की इनकम का टैक्स फ्री होना है। इससे मिडिल क्लास की जेब में ज्यादा पैसा बचेगा और वह खुलकर खर्च कर सकेगा। वहीं अब मिडिल क्लास को खुश करने की बारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की है। अगले कुछ दिनों में रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग होगी। इसमें मिडिल क्लास को और खुश करने से संबंधित कुछ निर्णय लिए जा सकते हैं।

इनकम टैक्स छूट से मिडिल क्लास को राहत
सालाना 12 लाख रुपये तक कमाने वालों को इनकम टैक्स नहीं देना होगा। हालांकि इसका फायदा इनकम टैक्स के न्यू रिजीम के तहत मिलेगा। वहीं टैक्स स्लैब में भी बदलाव हुए हैं। इससे 25 लाख रुपये तक कमाने वालों को 1.1 लाख रुपये तक की बचत होगी। वहीं 18 लाख रुपये की वार्षिक आय वाले व्यक्ति को टैक्‍स में 70,000 रुपये का फायदा होगा। ऐसे में सरकार ने नए टैक्स स्लैब और इनकम टैक्स में छूट देकर मिडिल क्लास को खुश करने की कोशिश की है।

क्या है रिजर्व बैंक का प्लान?
रिजर्व बैंक की एमपीसी मीटिंग 5 से 7 फरवरी तक होगी। इस मीटिंग में रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो लोगों को बैंक से कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा। इसका भी सबसे ज्यादा फायदा मिडिल क्लास को होगा, क्योंकि कम ब्याज दर पर लोन लेने से ईएमआई का बोझ भी कम होगा। मीटिंग में जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उनकी घोषणा 7 फरवरी को होगी।

कितनी हो सकती है कटौती?
अभी रेपो रेट यानी ब्याज दर 6.50 फीसदी है। जानकारों के मुताबिक रिजर्व बैंक रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है। ऐसे में यह दर 6.25 फीसदी हो जाएगी। रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इस दौरान मॉनिटरी पॉलिसी की 11 मीटिंग हो चुकी हैं।

क्यों लिया जा सकता है यह निर्णय?
दिसंबर में मुद्रास्फीति के आंकड़ों को देखते हुए जानकारों का कहना है कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में कमी कर सकता है। वहीं आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए भी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) में भी गिरावट दर्ज की गई है। अगर महंगाई नियंत्रण में रहती है तो आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है।

क्या है रेपो रेट?
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर रिजर्व बैंक दूसरे बैंकों को पैसा उधार देता है। अगर रिजर्व बैंक कम दर पर पैसा उधार देगा तो बैंक भी ग्राहकों को कम दर पर लोन मुहैया कराते हैं। इसमें होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि शामिल हैं। रेपो रेट कम होने से मिडिल क्लास को बड़ा फायदा होता है, क्योंकि इससे ईएमआई का बोझ कम हो जाता है। वहीं दूसरी ओर बाजार में लिक्विडिटी भी बढ़ती है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...