4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedअर्थव्यवस्था की तूफानी तेजी के बीच आई एक और गुड न्यूज, GST...

अर्थव्यवस्था की तूफानी तेजी के बीच आई एक और गुड न्यूज, GST कलेक्शन में आया उछाल

Published on

नई दिल्ली:

देश की अर्थव्यवस्था तूफानी तेजी से आगे बढ़ रही है। चीन की जहां हालत खराब है। वहीं भारत लगातार तरक्की के रास्ते पर है। आज यानी शुक्रवार को एक और गुड न्यूज सामने आई है। देश के जीएसटी के कलेक्शन में जोरदार इजाफा हुआ है। वित्त मंत्रालय के द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में जीएसटी कलेक्शन में बीते साल के समान महीने के मुकाबले 15 फीसदी के उछाल के साथ 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा है। सरकार के लिए नवंबर 2023 का महीना शानदार साबित हुआ है। साल दर साल जीएसटी कलेक्शन में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। यह लगातार नौवां महीना है जब मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर आया है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक नवंबर 2022 के मुकाबले नवंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन में 15 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2023-24 में ये छठा मौका है जब जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है।

इस वजह से आई तेजी
जीएसटी कलेक्शन में आई इस तेजी के पीछे की वजह त्योहारी सीजन का होना है। नवंबर महीने में दिवाली, धनतरेस, छठ और सादियों के सीजन के चलते जीएसटी कलेक्शन में शानदार उछाल देखने को मिला है। नवंबर 2024 में जीएसटी कलेक्शन में बीते साल के समान महीने के मुकाबले 15 फीसदी के उछाल के साथ 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा है। हालांकि अक्टूबर 2023 के मुकाबले नवंबर में जीएसटी कलेक्शन में कमी आई है। अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ रुपये रहा था।

जीएसटी कलेक्शन का डेटा

वित्त मंत्रालय ने जीएसटी कलेक्शन का डेटा जारी किया है जिसके मुताबिक नवंबर 2023 में जीएसटी वसूली कुल 1,67,929 करोड़ रुपये रही है जो कि इसके पहले अक्टूबर महीने में 1,72,003 करोड़ रुपये रही थी। FY24 में अब तक के जीएसटी कलेक्शन की बात करें तो सितंबर महीने में 162712 करोड़ रुपये, अगस्त महीने में 159068 करोड़ रुपये, जुलाई महीने में 165105 करोड़ रुपये, जून महीने में 161497 करोड़ रुपये, मई में 157090 करोड़ रुपये और अप्रैल में 187035 करोड़ रुपये रहा है। यह अब तक का सबसे ज्यादा है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...