8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedPM मोदी के अमेरिका दौरे से आई एक और खुशखबरी, Micron गुजरात...

PM मोदी के अमेरिका दौरे से आई एक और खुशखबरी, Micron गुजरात में लगाएगी सेमीकंडक्टर प्लांट

Published on

अहमदाबाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान एक खुशखबरी सामने आई है। भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है। अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रॉन गुजरात में अपना प्लांट लगाएगी। माइक्रॉन इस प्लांट के लिए 2.7 अरब डॉलर का भारत में निवेश करेगी। बता दें कि माइक्रॉन दुनिया की बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनियों में शामिल है। मंत्रिमंडल की ओर से हाल ही में इस इंवेस्टमेंट को मंजूरी दी गई है।

2023 में ही शुरू हो जाएगा कंस्ट्रक्शन
कंपनी इस प्लांट का कंस्ट्रक्शन इसी साल शुरू कर देगी। इतना की नहीं 2024 के आखिर तक यहां प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा। माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए इस करार में कंपनी (22,540 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। इसमें 50 फीसदी भारत सरकार, 20 फीसदी गुजरात सरकार भी निवेश करेगी। शुरुआती चरण में इससे 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस समझौते के तहत अमेरिकी सेमिकंडक्टर कंपनी को 1.34 अरब डॉलर के प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) का भी लाभ मिलेगा। इंसेंटिव पैकेज के साइज के चलते इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत थी।

पीएम मोदी ने की थी माइक्रोन के सीईओ से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान Micron CEO संजय मेहरोत्रा के साथ बैठक की और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कंपनी को भारत में आने का न्योता दिया था। कंपनी की ओर से एक बयान में कहा गया कि माइक्रॉन गुजरात में सेमीकंडक्टर टेस्ट और असेंबली प्लांट लगाएगी। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुजरात में प्लांट का निर्माण इसी साल शुरू होने की उम्मीद है। इसमें पहले चरण में 500,000 वर्ग फुट नियोजित क्लीनरूम स्पेस शामिल होगा।

चीन पर निर्भरता होगी कम
बता दें कि सेमीकंडक्टर के लिए भारत इस समय चीन, ताइवान और कोरिया पर निर्भर है। अगर भारत में सेमीकंडक्टर का प्रोडक्शन शुरू होता है तो इससे भारत की इकॉनमी को काफी बूस्ट मिलेगा। माइक्रॉन कंपनी के गुजरात में लगने वाले सेमीकंडक्टर प्लांट को लेकर केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत में असेंबली और टेस्टिंग मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए कंपनी का ये इन्वेस्टमेंट से भारत के सेमीकंडक्टर परिदृश्य को बदलने वाला साबित होगा और हजारों नौकरियां पैदा करेगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...