4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedट्विटर पर ब्लू के अलावा अब मिलेंगे 2 और रंग के टिक,...

ट्विटर पर ब्लू के अलावा अब मिलेंगे 2 और रंग के टिक, मस्क का बड़ा ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के नए मालिक एलन मस्कका कहना है कि ट्विटर की वैरिफाइड सर्विस में जल्द ही बदलाव होने जा रहा है. बिलियनेयर मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी ट्विटर अकाउंट्स के लिए अलग-अलग रंग के टिक मार्क लाने की योजना शुरू करेगी.मस्क ने कहा कि अगले हफ्ते से ट्विटर अकाउंट्स के लिए नीले रंग के टिक मार्क के अलावा गोल्डन और ग्रे रंग के टिक मार्क शुरू होंगे.

मस्क ने ट्वीट कर बताया कि देरी के लिए खेद है. हम अगले हफ्ते से वैरिफाइड पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं. कंपनियों के लिए गोल्डन, सरकार और सरकारी संस्थाओं के लिए ग्रे और आम लोगों के लिए नीले रंग के टिक मार्क दिए जाएंगे. यह कष्टदायक है लेकिन जरूरी है.

मस्क ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सभी वैरिफाइड अकाउंट का नीले रंग का टिक मार्क ही रहेगा. बता दें कि ट्विटर की कमान संभालने के बाद मस्क लगातार कई बदलाव कर रहे हैं. सबसे पहले उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद उन्होंने कंपनी के हजारों कर्मचारियों की भी छंटनी कर दी.

मस्क ने फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ब्लू टिक वैरिफिकेशन प्रक्रिया की रिलॉन्चिंग का भी ऐलान किया था. इसके लिए ट्विटर ने 8 डॉलर के बदले ब्लू टिक देने की स्कीम शुरू की थी. लेकिन बाद में कंपनी ने अपना यह फैसला वापस ले लिया.मस्क ने कहा था कि जब तक वह Twitter पर फेक अकाउंट वाली समस्या का समाधान नहीं ढूंढ लेते, तब तक ब्लू टिक के लिए पेड स्कीम को दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा.

इस वजह से भी चर्चा में Twitter
बता दें कि हाल ही में Twitter अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट रिस्टोर करने को लेकर चर्चा में था. कंपनी के नए CEO एलन मस्क ने उनका अकाउंट रिस्टोर करने से पहले एक पोल किया था. इस पोल पर 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट किया, जिसमें से 51.8 फीसदी लोगों ने ट्रंप का अकाउंट रिस्टोर करने का समर्थन किया. वहीं, 48.2 फीसदी लोगों ने अकाउंट दोबारा न शुरू करने के पक्ष में वोट दिया. बाद में ट्रंप का अकाउंट रिस्टोर कर दिया गया था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...