20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसाजिद खान की 'दासी' बनने से अर्चना का इनकार, भड़के शिव बोले-...

साजिद खान की ‘दासी’ बनने से अर्चना का इनकार, भड़के शिव बोले- अब तू रोएगी

Published on

बिग बॉस 16 की ड्रामा क्वीन अर्चना गौतम ने शो में दोबारा एंट्री करते ही सबकी नाक में दम कर दिया है. अर्चना हर किसी से डंके की चोट पर पंगे ले रही हैं. हमेशा किचन में काम करने का बहाना ढूंढने वाली अर्चना ने अब साजिद खान की कैप्टेंसी में किचन में काम करने से ही साफ इनकार कर दिया है.

साजिद खान संग भिड़ीं अर्चना
बिग बॉस 16 का धमाकेदार प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो में साजिद खान अर्चना से उनका काम करने को कहते हैं. साजिद ने अर्चना से कहा- सब अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, तुझे भी काम करना पड़ेगा. लेकिन अर्चना काम करने से मना कर देती हैं. अर्चना कहती हैं- जिनकी कम ड्यूटी हैं आप उनको बोलिए. अर्चना आगे कहती हैं- मैं यहां दासी बनने थोड़ा ना आई हूं.

अर्चना का ये रवैया देखकर साजिद खान गुस्से में आग बबूला हो जाते हैं. वो गुस्से में अर्चना को किचन से बाहर निकलने को कहते हैं. अर्चना के दासी कमेंट पर प्रियंका भी तगड़ा जवाब देती हैं. प्रियंका अर्चना पर तंज कसते हुए कहती हैं कि अगर तुम यहां दासी बनने नहीं आई हो तो फिर हम आपको महारानी भी नहीं बनने देंगे.

शिव ने दी अर्चना को वॉर्निंग
अर्चना जब से शो में वापस आई हैं, वो लगातार खाने और किचन ड्यूटी को लेकर लड़ाई-झगड़ा करते हुए नजर आ रही हैं. ऐसे मे पूरा घर एक बार फिर से अर्चना के खिलाफ होता नजर आ रहा है.

अर्चना की मनमानी और रवैये से परेशान होकर शिव ठाकरे ने भी उन्हें सबक सिखाने की पूरी प्लानिंग कर ली है. शिव अर्चना को वॉर्निंग देते हैं कि अगर वो सुधरी नहीं तो शाम तक वो उन्हें रूला देंगे. शिव ठाकरे अर्चना को सबक सिखाने के लिए उनके कपड़े फेंकने लगते हैं और कहते हैं- अब तू रोएगी. शिव की हरकत पर अर्चना भड़कते हुए कहती हैं- तेरे कपड़े फाड़ दूंगी मैं.

अर्चना गौतम ने शो की पूरी लाइमलाइट अपने नाम की हुई है. घर में सबसे ज्यादा झगड़े अर्चना ही करती हैं. वे फ्रंट फुट पर बेबाकी से अपना गेम खेल रही हैं. हालांकि, कई लोगों को अर्चना का इतना ज्यादा चिल्लाना और लड़ाई-झगड़ा करना पसंद नहीं आ रहा है. कई यूजर्स अर्चना को इरिटेटिंग भी बताने लगे हैं. अर्चना तो जैसी हैं वैसी ही रहेंगी. अब देखते हैं गेम में वो आगे क्या धमाल मचाती हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...