7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअर्चना ने खाने की प्लेट से छीनी रोटियां, शो में दिखने को...

अर्चना ने खाने की प्लेट से छीनी रोटियां, शो में दिखने को भूलीं इंसानियत

Published on

बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स स्क्रीन पर दिखने के लिए कई पैतरे आजमाते हैं. कोई रोमांटिक एंगल बनाता है तो कोई जबरदस्ती की लड़ाई-झगड़े करके लाइमलाइट लूटना चाहता है. बिग बॉस 16 की ड्रामा क्वीन अर्चना गौतम भी लड़ाइयां करके सुर्खियों में रहना चाहती हैं. लेकिन अर्चना ने अब रोटी पर लड़ाई करके दर्शकों को हैरान कर दिया है.

अर्चना ने छीनी रोटियां
अर्चना ने अब घर में आटे और रोटियों को लेकर लड़ाई-झगड़ा किया. अर्चना का रोटियों पर बवाल करना फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है. दरअसल, निम्रत की कैप्टेंसी में सौंदर्या शर्मा को किचन ड्यूटी मिली है. सौंदर्या से रोटियां बनाते समय घरवालों का आटा एक्सचेंज हो जाता है. अर्चना के आटे की रोटियां साजिद खान के ग्रुप को मिल जाती हैं, और उनके आटे की रोटियां अर्चना को. ऐसे में अर्चना साजिद खान के हिस्से के आटे से बनीं रोटियां लेने से इनकार कर देती हैं और वो अपने आटे की रोटियां वापस मांगने लगती हैं.

अर्चना पर फूटा शिव का गुस्सा
अर्चना के बवाल करने पर घर की नई कैप्टन निम्रत कौर साजिद खान, शिव और अब्दू की प्लेट से रोटियां वापस लेती हैं. खाते समय रोटियां वापस लेने पर शिव ठाकरे भड़क जाते हैं. शिव कहते हैं- थाली में से रोटियां लेकर जाते हैं, कितने चीप लोग हैं. शिव अर्चना पर भड़कते हुए कहते हैं- एक्सचेंज हुआ तो थाली में से लेकर जाओगे रोटियां? कोई तो शर्म करो…इंसानियत है या नहीं. इसपर अर्चना कहती हैं- हां कोई शर्म नहीं हैं मेरे पास, भई मैं क्या करूं?

शिव आगे कहते हैं- कोई खा रहा है, उसकी थाली में से रोटियां निकाल रहे हो. गेम खेलना है इनको. इंसान तो बनो पहले. एक दिन ये कर्मा तुझे फोड़ देगा. जोर का थप्पड़ देगा, बेशर्म है तू. रोटियों पर हुई शिव ठाकरे और अर्चना गौतम की लड़ाई पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. लोग शिव की तारीफ कर रहे हैं और खाने की थाली से रोटियां निकालने पर अर्चना को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

अर्चना गौतम की बात करें तो वो शो में सबसे ज्यादा एक्टिव हैं. शुरुआत में फैंस अर्चना को पसंद कर रहे थे, लेकिन अब वो हद से ज्यादा लड़ाई-झगड़े करके दर्शकों को बोर कर रही हैं. वहीं, अब खाने की प्लेट से रोटियां वापस लेना भी फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. आपका क्या कहना है इस बारे में?

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...