19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे पर अर्जुन ने किया अब तक सबसे...

मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे पर अर्जुन ने किया अब तक सबसे रोमांटिक पोस्ट

Published on

आज 23 अक्टूबर 2023 को मलाइका अरोड़ा अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने जबरदस्त रोमांटिक तस्वीर शेयर की है और उन लोगों के मुंह पर ताला भी लगा दिया है जो पिछले कई दिनों से उनके ब्रेकअप की अफवाहें पतंग की तरह उड़ाए जा रहे थे। खैर, अर्जुन का ये पोस्ट अब तक के सभी पोस्ट पर भारी पड़ गया है जो उन्होंने मलाइका के लिए किए हैं। अर्जुन कपूर ने लेडी लव को बर्थडे विश करते हुए इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है- हैप्पी बर्थडे बेबी, ये हमारी तस्वीर है। तुमने मुस्कुराहट, खुशियां, रोशनी लाई है और मैं किसी भी मुसीबत में तुम्हारे साथ रहूंगा।’

प्यार वाली सारी तस्वीरों पर भारी पड़ी ये तस्वीर
मलाइका के इस बर्थडे पर अर्जुन कपूर का ये पोस्ट उनके सारे पोस्ट पर भारी पड़ता दिख रहा है। दरअसल इस तस्वीर में कपल अब तक की सारी तस्वीरों से कहीं अधिक रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। पिछले साल मलाइका के 49वें बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- हैपी बर्थडे बेबी, जैसी हो वैसी रहो, खुश रहो और मेरी रहो।

सारी अफवाहों पर लगा विराम
इससे पहले भी मलाइका और अर्जुन कपूर ने एक-दूसरे के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं और एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया है। इसी के साथ अर्जुन के लेटेस्ट पोस्ट ने उन सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है जो उनके ब्रेकअप को लेकर चल रही थी।

करीना ने भी मलािका के लिए किया पोस्ट
वहीं करीना कपूर ने भी मलाइका के बर्थडे पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें विश किया है और अपने सिस्टरहुड का बॉन्ड दिखाती नजर आ रही हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी सोलो तस्वीर शेयर की थी, उनके कुछ पोस्ट भी इस बात की तरफ इशारा करने लगे थे कि जैसे उनके और अर्जुन के बीच सब ठीक नहीं चल रहा।

अर्जुन ने सबके वहम को तोड़ दिया
लेकिन मलाइका के इस बर्थडे पर अर्जुन ने सबके वहम को तोड़ दिया है। हालांकि, अर्जुन ने अपने इस पोस्ट पर किसी को कॉमेंट करने का कोई ऑप्शन नहीं छोड़ा है, उन्होंने कॉमेंट बॉक्स हाइड कर रखा है। साल 2018 से मलाइका और अर्जुन कपूर की डेटिंग की चर्चा रही है। साल 2019 में मलाइका और अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलकर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...