8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedबॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, 10 लाख की...

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, 10 लाख की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Published on

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कारण, लुधियाना की एक कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में गवाही देने से बचने के चलते गुरुवार को उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. दरअसल, लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सूद को समन जारी किया गया था, जिसमें मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था.

वकील खन्ना ने आरोप लगाया था कि शुक्ला ने उन्हें नकली रिजिका सिक्के में निवेश करने का लालच दिया था. अभिनेता सोनू सूद को इसी मामले में गवाही देनी थी. हाल ही में फतेह फिल्म करने वाले अभिनेता सूद को बार-बार सम्मन जारी किए गए, लेकिन उन्होंने उन पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.

लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने वारंट जारी किया है. वारंट मुंबई के अंधेरी पश्चिम में ओशिवारा पुलिस स्टेशन को भेजा गया है, जिसमें उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है.

मजिस्ट्रेट के कोर्ट के आदेश में कहा गया है, “सोनू सूद को समन या वॉरंट की तामील विधिवत की गई है, लेकिन वह कोर्ट आने में विफल रहे हैं (समन या वारंट की तामील से बचने के उद्देश्य से फरार हो गए हैं और बाहर निकल गए हैं). आपको सोनू सूद को गिरफ्तार करने और कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया जाता है.”

आदेश में आगे लिखा है, “आपको इस वारंट को 10-02-2025 को या उससे पहले एक पृष्ठांकन के साथ वापस करने का निर्देश दिया जाता है, जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो कि यह किस दिन और किस तरह से निष्पादित किया गया है, या क्यों निष्पादित नहीं किया गया है.”मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी.

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...