7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedरूसी तेल पर कसा शिकंजा तो इस देश से सस्ता तेल खरीदने...

रूसी तेल पर कसा शिकंजा तो इस देश से सस्ता तेल खरीदने लगा भारत, हो रहा फायदा

Published on

नई दिल्ली,

रूसी तेल पर सख्त होते अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच खबर आई है कि भारत ने एक बार फिर वेनेजुएला से तेल की खरीद शुरू कर दी है. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि भारतीय रिफाइनरी कंपनियां बिचौलियों के माध्यम से वेनेजुएला से तेल खरीद रही हैं. इसी हफ्ते रिलायंस रिफाइनरी के अधिकारी वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी PDVSA के अधिकारियों से मिलने वाले हैं. खबर है कि वेनेजुएला भारत को बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड से सस्ते दाम पर अपना तेल बेच रहा है.

अक्टूबर के महीने में अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल आयात पर लगे प्रतिबंध को अस्थायी रूप से हटा दिया था. इसके बाद से ही तेल उत्पादक देशों ओपेक के सदस्य वेनेजुएला कई देशों को अपना तेल बेच रहा है. वेनेजुएला बिचौलियों और व्यापारियों के माध्यम से भारी मात्रा में दूसरे देशों को अपना तेल बेच रहा है, खासकर चीन को.

प्रतिबंधों के हटने के बाद वेनेजुएला का पास अपने तेल को बेचने का बड़ा अवसर है लेकिन उसका तेल उत्पादन अस्थिर रहा है जिससे वो चाहकर भी ज्यादा तेल नहीं बेच सकता है.

भारत ने आखिरी बार 2020 में वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात किया था. वेनेजुएला से तेल की खरीद भारत के लिए फायदे का सौदा है. भारत फिलहाल सबसे अधिक कच्चा तेल रूस से खरीद रहा है जिसकी आयात लागत काफी ज्यादा है. रूस ने अब अपने तेल पर भारत को दी जानेवाली छूट भी कम कर दी है जिससे भारतीय रिफाइनरों को ज्यादा लाभ नहीं हो रहा है.

भारत और रूस के बीच दूरी अधिक होने से भारत को रूसी तेल का शिपिंग चार्ज काफी ज्यादा देना पड़ता है लेकिन वेनेजुएला से तेल खरीद की लागत सीमित है जो भारत के लिए फायदेमंद है. इसके साथ ही रूसी तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध सख्त होते जा रहे हैं जिस कारण रूस से तेल खरीद में मुश्किलें आ रही हैं.

वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीद की जानकारी रखने वाले पांच व्यापार सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि तीन भारतीय रिफाइनरों ने डिलीवरी एक्स-शिप के आधार पर कच्चे तेल के वैश्विक मानक ब्रेंट से 7.50 डॉलर और 8 डॉलर प्रति बैरल कम कीमत पर वेनेजुएला से लगभग 40 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है. इस तेल की डिलीवरी फरवरी में होने वाली है.

40 लाख बैरल की इस तेल खरीद में ट्रेडिंग हाउस Vitol शामिल रहा है जिसने वेनेजुएला का 15 लाख बैरल तेल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और पांच लाख बैरल HPCL-मित्तल एनर्जी को बेचा है.एक अन्य सूत्र ने बताया कि रिलायंस को पहले फ्री-ऑन-बोर्ड आधार पर ब्रेंट से 16 डॉलर प्रति बैरल कम कीमत पर तेल का प्रस्ताव मिला था लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह डील हुई या नहीं.

वेनेजुएला के उप तेल मंत्री ने पिछले महीने कहा था कि उनका देश लगभग 850,000 बैरल प्रति दिन कच्चे तेल का उत्पादन कर रहा है, जिसे जल्द ही 10 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंचाने का लक्ष्य है. वेनेजुएला बार-बार 10 लाख बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन का लक्ष्य तय करता है लेकिन वो बार-बार इससे चूक जाता है.

एक वक्त रिलायंस वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी PDVSA का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल खरीददार था. बदले में वो वेनेजुएला को भारी मात्रा में ईंधन का आपूर्ति करता था.एक सूत्र ने बताया, ‘रिलायंस की टीम ने पहले ही कराकस (वेनेजुएला की राजधानी) में PDVSA के अधिकारियों के साथ बैठकें निर्धारित कर ली हैं. उम्मीद है कि चर्चा में भारत को कच्चे तेल की बिक्री और वेनेजुएला के लिए ईंधन आयात शामिल हो सकता है.’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...