8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorized50 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने अपनी हॉटनेस से किया क्लीन...

50 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने अपनी हॉटनेस से किया क्लीन बोल्ड, अदाएं देख मर मिटे फैंस

Published on

एज इज जस्ट अ नंबर… इस लाइन को आपने कई बार सुना होगा, तो यह मलाइका अरोड़ा पर एकदम सटीक बैठती है। यह खूबसूरत बाला 50 साल की हो चुकी है, लेकिन आज भी उनकी फिटनेस और अदाओं के सामने बी टाउन की यंग एक्ट्रेस फीकी पड़ जाती हैं। मलाइका अक्सर ही अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। जिसे देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।

अब एक बार फिर मलाइका अपने हॉट लुक से लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ाने में कामयाब रही हैं। इस हसीना को एले सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स में स्पॉट किया गया, जहां उनके कातिलाना लुक पर सबकी निगाहें टिक गईं। एक्ट्रेस का ये लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (फोटो साभार: योगेन शाह)

​कर्वी फिगर किया फ्लॉन्ट​
बॉलीवुड की पार्टी हो या फिर शादी, मलाइका हर इवेंट में अपने लुक से खलबली मचा देती हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में भी ऐसा ही हुआ। यहां ये हसीना येलो कलर के साटन के गाउन में पहुंची थीं। जिसे गौरी और नैनिका ने डिजाइन किया था। इस मरमेड स्टाइल बॉडी हगिंग गाउन में मलाइका अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही थीं। इस आउटफिट की कीमत 2,40,000 रुपये है।

कमाल का लगा आउटफिट
मलाइका के काउल नेक वाले इस गाउन का फ्रंट काफी बोल्ड था। जिसकी एक साइड पर ब्लैक कलर का फूल लगाया गया था। इसकी अपर पोर्शन को कोर्सेट की तरह डिजाइन किया गया, तो नीचे के पोर्शन को बॉडी हगिंग रखते हुए आखिर में फ्लेयर्स डाले गए। ये फ्लेयर्स आउटफिट के ओवरऑल फ्लो को कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।

ट्रेल और बो ने बनाया लुक को स्टाइलिश
गाउन को क्लासी टच देने के लिए इसमें एक साइड पर येलो कलर से ट्रेल बनाई गई। इस ट्रेल को हसीना की कमर के पास बो स्टाइल में लगाया गया। जिस पर छोटी सी ब्लैक बो भी लगी थी। ये बो नेकलाइन पर लगे फूल के साथ मैचिंग थी।

कैरी की मिनिमल जूलरी
एक्ट्रेस ने अपनी जूलरी मिनिमल ही रखी थी, जो उनके लुक को ओवरपावर नहीं कर रही थी। उन्होंने इसके साथ डायमंड के ड्रॉप इयररिंग्स स्टाइल किए थे। साथ ही उन्होंने एक हाथ में मैचिंग डायमंड ब्रेसलेट पहने। वहीं, कुछ रिंग्स भी कैरी की थी।

​सटल मेकअप से जीता दिल​
मलाइका का गाउन काफी बोल्ड और वाइब्रैंट कलर का था इसलिए उन्होंने अपने मेकअप को हैवी नहीं किया था। ग्लॉसी लिप्स के साथ उनका सटल मेकअप काफी अच्छा लग रहा था। जिसके साथ उन्होंने अपने बालों में हल्के वैवी कर्ल्स किए थे।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...