10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedदूसरी सिम वाले दें ध्यान, 90 दिनों तक रिचार्ज नहीं करवाने पर...

दूसरी सिम वाले दें ध्यान, 90 दिनों तक रिचार्ज नहीं करवाने पर एक्टिव रहेगा नंबर ? TRAI ने दिया जवाब

Published on

रिचार्ज करवाए बिना भी सिम कार्ड 90 दिनों तक एक्टिव रह सकती है ? खबरों में ऐसी चर्चाएं काफी तेज हो रही हैं। ऐसी खबरें सामने आने के बाद TRAI भी एक्टिव हो गई है और उसने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। TRAI ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। TRAI ने कहा कि उनकी तरफ से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है जिसमें दावा किया गया है कि 90 दिनों तक बिना रिचार्ज करवाए कनेक्शन नहीं कटेगा।

20 रुपए का बैलेंस होना अनिवार्य
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर आप 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं करवाते हैं तो आपका सिम कार्ड एक्टिव रहता है। यानी आपको 90 दिनों तक कोई रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं है। अब TRAI ने इसको लेकर नया ‘X’ भी किया है। इसमें उन्होंने फैक्ट चेक किया है और कहा है कि ऐसा कोई भी दावा कंपनी की तरफ से नहीं किया गया है। अभी सिम कार्ड को एक्टिवेट रखने का एक नया नियम आया है। इसमें कहा गया है कि अगर आपको सिम कार्ड एक्टिव रखना है तो 20 रुपए का बैलेंस होना अनिवार्य है।

TRAI ने दिया जवाब
ऐसा नहीं होने की स्थिति में TRAI की तरफ से एक्शन लिया जाएगा और सिम कार्ड को डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसे करीब 11 साल पहले लागू किया गया था। अब इसमें कहा गया है कि मिनिमम बैलेंस के लिए आपके सिम कार्ड में बैलेंस होना चाहिए। TRAI ने सर्विस वाउचर लाने के लिए भी कंपनियों को कहा है। ऐसा होने की स्थिति में उन्हें सर्विस के लिए भुगतान करना होगा। अभी ऐसे प्लान्स भी कंपनियों की तरफ से लाए गए हैं, जिसके तहत यूजर्स केवल वॉयस और SMS के लिए पैसे दे सकते हैं। इसके अलावा बेनिफिट्स हासिल करने के लिए यूजर्स को अलग से रिचार्ज करवाना होगा।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...