10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedऑडियंस को नहीं भायी कपिल शर्मा की कॉमेडी, बोले- कृष्णा को वापस...

ऑडियंस को नहीं भायी कपिल शर्मा की कॉमेडी, बोले- कृष्णा को वापस लाओ

Published on

फैंस का इंतजार फाइनली खत्म हो गया है. कपिल शर्मा के शो के नए सीजन का आगाज हो चुका है. शनिवार को द कपिल शर्मा शो का प्रीमियर हुआ. शो में कपिल के फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार ने पहले गेस्ट के तौर पर शिरकत की. फैंस को कपिल का ये शो जहां बेहद पसंद आया वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिनकी उम्मीदों पर वे खरे नहीं उतर पाए.

कृष्णा की खली कमी
पहले एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी फिल्म कठपुतली का प्रमोशन करने पहुंचे थे. उनके साथ रकुल प्रीत, सरगुन मेहता, चंद्रचूर सिंह और जैकी भगनानी भी मौजूद थे. कपिल और अक्षय की केमिस्ट्री वैसे भी लोगों को काफी लुभाती है. कपिल पर दिए अक्षय के वन लाइनर्स पर ऑडियंस हंसती ही रह जाती है. बावजूद इसके ट्विटर पर शो को लेकर मिक्सड रिएक्शन देखने को मिला. इस दौरान अक्षय कुमार का जन्मदिन भी सेट पर ही सेलिब्रेट किया गया.

शो की शुरुआत इस बार अक्षय कुमार ने की, जहां उन्होंने सबको नई कास्ट से इंट्रोड्यूस कराया. कपिल शर्मा हमेशा की तरह कप्पू शर्मा के रूप में ही जाने गए. वहीं कई पुराने कलाकारों के बीच नए कॉमेडियन शामिल हुए. सभी को फ्रेश किरदार के साथ सामने लाया गया. लेकिन शो पर लोगों ने कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह को मिस किया. शो का पहला एपिसोड एयर हो जाने के बाद लोगों ने ट्विटर पर रिएक्शन्स की बाढ़ लगा दी. कुछ लोग जहां द कपिल शर्मा शो के नए अवतार से क्लीन बोल्ड दिखाई दिए. वहीं कुछ लोगों को सिर्फ निराशा ही महसूस हुई. कई लोगों ने शो को बोरिंग बताया और कहा कि अब वो पुरानी बात नहीं रही.

कृष्णा अभिषेक के सपना वाले कैरेक्टर को फैंस ने शो पर काफी मिस किया. खबरें थी कि कृष्णा, कपिल से अनबन की वजह से इस बार शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं. लेकिन बता दें कि कृष्णा मोनेटरी इश्यू की वजह से शो में शामिल नहीं हो सके हैं. इस बात की जानकारी खुद कृष्णा ने दी थी. मेकर्स पूरी कोशिश में हैं कि कृष्णा को किसी भी तरह शो पर वापस लाया जा सके.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...