10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorized'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी और टप्पू यानी मुनमुन...

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी और टप्पू यानी मुनमुन दत्ता-राज अनादकट ने की सगाई?

Published on

टीवी की दुनिया के सबसे पॉप्युलर कॉमेडी शो में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले काफी समय से शो के कलाकारों की रियल लाइफ को लेकर चर्चा में है। इस शो की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता यानी बबीता जी पिछले कुछ समय से अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में हैं। अब उनसे जुड़ी कुछ हैरान करने वाली खबरें हैं। बताया जा रहा है कि मुनमुन दत्ता ने खुद से 9 साल छोटे राज अनादकट से सगाई कर ली है, जिन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का रोल निभाया था।

पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले काफी समय से शो के कलाकारों के आउट होने को लेकर खबरों में है। दरअसल पिछले दिनों शो के की कलाकारों ने इस शो के मेकर असित कुमार मोदी पर कई तरह के आरोप लगाए। उन खबरों के बीच एक और खबर आई, जिसे टीवी एंटरटेनमेंट जगत में हंगामा मच गया। पिछले 15 सालों से इस शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता और शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का रोल निभा रहे राज अनादकट के अफेयर की खबरें आई थीं। हालांकि, बाद में मुनमुन ने इन खबरों को गलत और सिर्फ अफवाह बताया था।

कहा जा रहा है- वड़ोदरा में हुई है मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई
अब News18 Showsha की रिपोर्ट में किसी सूत्र के हवाले से ये जानकारी दी गई है कि राज और मुनमुन ने सगाई कर ली है। बताया गया है कि दोनों की सगाई वड़ोदरा में हुई जहां उनके परिवार वाले भी मौजूद थे। हालांकि, कहा गया है कि इस सगाई को परिवार तक ही सीमित रखा गया और इस मौके पर किसी तरह का तामझाम नहीं किया गया है। इस रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि राज और मुनमुन के परिवार वालों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।

इस शो में एंट्री के बाद से ही एक-दूसरे को कर रहे डेट
सूत्र के हवाले से बताया गया है कि ये दोनों राज की इस शो में एंट्री के बाद से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और सेट पर भी सबको इसकी भनक थी। इनफैक्ट कुछ लोगों को ये पक्का यकीन है कि वे शादी करेंगे ही इसलिए उनकी सगाई की खबरें उन्हें हैरान नहीं कर रही।

डेटिंग की जानकारी वहां सेट पर बाकी कलाकारों को भी?
खबर थी कि राज और मुनमुन के शो के दौरान की दोस्ती हुई और फिर प्यार में बदल गई। कहते हैं कि दोनों की डेटिंग की जानकारी वहां सेट पर बाकी कलाकारों को भी थी। कुछ समय काम के बाद ही राज ने इस शो को छोड़ दिया था। याद दिला दें कि इस शो में दिलीप जोशी यानी जेठालाल अक्सर मुनमुन दत्ता के आगे-पीछे चक्कर काटते दिखते हैं और ये मजेदार केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद भी आती है।

मुनमुन दत्ता ने ट्रोल करने वालों की लगाई थी क्लास
खैर, इस वक्त मुनमुन दत्ता या राज की ओर से सगाई की खबर को लेकर किसी तरह का कोई कन्फर्मेशन या खंडन नहीं आया है। राज के साथ अपने अफेयर की खबरों पर भड़कीं मुनमुन दत्ता ने एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘आप सभी लोगों से मुझे काफी बेहतर उम्मीदें थीं, मगर आप लोगों ने कॉमेंट सेक्शन में जो गंदगी फैलाई है, कथित पढ़े-लिखे लोगों ने भी, उससे पता चलता है कि कितने पिछड़ी हुई सोच का समाज हैं हम। केवल आपके मजे के लिए महिलाओं को लगातार उनकी उम्र और संबंधों को लेकर नीचा दिखाया जाता है। फिर भले ही आपके मजे के चक्कर में कोई व्यक्ति मेंटल ब्रेकडाउन की स्थिति में ही क्यों न पहुंच जाए।’

टप्पू के रोल के लिए भव्या गांधी को रिप्लेस किया था
बता दें कि मुनमुन दत्ता साल 2008 से इस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हिस्सा हैं और राज ने टप्पू के रोल के लिए भव्या गांधी को रिप्लेस किया था। इनके अफेयर की खबरों के बाद लोगों ने दोनों के उम्र के फासले को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू किया था। मुनमुन जहां 36 साल की हैं वहीं राज 27 साल के हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...