4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedआलिया की शादी की तरह प्राइवेट होगा बेबी शॉवर, इन मेहमानों को...

आलिया की शादी की तरह प्राइवेट होगा बेबी शॉवर, इन मेहमानों को गया न्योता

Published on

आलिया भट्ट इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. हो भी क्यों ना उनकी लगातार तीन फिल्में सक्सेसफुल हुई हैं. वहीं पर्सनल फ्रंट पर आलिया ने अपने लॉन्ग टाइम क्रश रणबीर कपूर से शादी भी की है. सोने पर सुहागा ये कि आलिया मां बनने वाली हैं. इतनी सारी खुशियां उनकी झोली में हैं कि हम भी कहेंगे कि आलिया को किसी की नजर ना लगे.

आलिया जल्द ही मां बनने वाली हैं. फैंस ने जब से उनकी प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनी है, वो भी बेहद एक्साइटेड हैं और बेबी के इंतजार में हैं. फैंस की एक्साइटमेंट और दोगुनी हो जाएगी, जब आपको बताएंगे उनसे जुड़ी एक और खुशखबरी. जी हां, आलिया की जल्द ही गोद भराई होने वाली है. बताया जा रहा है कि ये बेबी शॉवर आलिया की दोनों मां यानी सोनी राजदान और नीतू कपूर मिल कर प्लान कर रही हैं.

नानी-दादी ने तैयार की गेस्ट लिस्ट
ब्रह्मास्त्र की सक्सेस के बाद आलिया एक और सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं. खबरें हैं कि सोनी राजदान और नीतू कपूर मिलकर आलिया के लिए गोद भराई के फंक्शन की तैयारी कर रही हैं. ये सेलिब्रेशन मुंबई में ऑर्गनाइज किया जाएगा. स्टार स्टडेड इस बेबी शॉवर में आलिया के खास दोस्तों को बुलाने की प्लानिंग की जा रही है.

खबरों की माने तो सोनी और नीतू की गेस्ट लिस्ट में अनुष्का रंजन, आकांक्षा रंजन. आरती शेट्टी के साथ वो सभी लोग शामिल होंगे जो आलिया की गर्ल गैंग में गिनी जाती हैं. इस बेबी शॉवर में कपूर और भट्ट फैमिली के कुछ खास मेंबर जैसे करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन, नव्या नंदा, शाहीन भट्ट भी इनवाइट किए जाएंगे. हालांकि अभी तक इस सेलिब्रेशन की डेट फाइनलाइज नहीं हुई है. लेकिन माना जा रहा है कि इस महीने के आखिर की डेट निकाली जाएगी.

प्राइवेट होगी गोद भराई
रिपोर्ट्स की माने तो गोद भराई के इस फंक्शन को भी आलिया रणबीर की शादी की तरह प्राइवेट रखा जाएगा. कुछ खास करीबियों और दोस्तों के बीच आलिया को गोद भराई दी जाएगी. आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी. शादी के 3 महीने ही दोनों ने बेबी गुड न्यूज देकर सबको चौंका दिया था.

हाल ही में दोनों की ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है. इसी फिल्म से दोनों का प्यार परवान चढ़ना शुरू हुआ था. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग वीकेंड पर ही धुआंधार कमाई कर सबको चौंका दिया था. फिल्म को मिक्सड रिएक्शन मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करे हुए है.

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो ब्रह्मास्त्र के बाद करण जौहर की ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वो रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसके अलावा उनका हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी लाइन्ड अप हैं. फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन्स की शूटिंग भी आलिया ने ब्रेक लेने से पहले पूरी कर ली थी.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...