10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedनोरा फतेही को बैकग्राउंड डांसर ने गलत तरीके से छुआ? वीडियो वायरल

नोरा फतेही को बैकग्राउंड डांसर ने गलत तरीके से छुआ? वीडियो वायरल

Published on

बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा नोरा फतेही की डांसिंग की दुनिया दीवानी है. नोरा फतेही अपने किलर अंदाज और धमाकेदार डांस से फैंस की धड़कनों को तेज कर देती हैं. नोरा ने रिसेंटली FIFA World Cup 2022 में परफॉर्म किया. इस खास इवेंट में नोरा ने गजब का डांस करके पूरी लाइमलाइट लूट ली, लेकिन एक्ट्रेस का वीडियो खास वजह से चर्चा में बना हुआ है.

क्या नोरा संग डांसर ने किया मिसबिहेव?
FIFA World Cup 2022 से नोरा फतेही के डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. नोरा साकी-साकी गाने पर इलेक्ट्रिफाइंग डांस कर रही हैं. वीडियो में नोरा अपने किलर डांस मूव्स से धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही हैं.

नोरा के पीछे कई बैकग्राउंड डांसर भी परफॉर्म कर रहे हैं. लेकिन नोरा जैसे ही अपनी डांस परफॉर्मेंस खत्म करती हैं, उसी समय एक बैकग्राउंड डांसर नोरा के पीछे आकर कुछ करता है. वीडियो देखकर कई यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि नोरा को डांसर ने गलत तरीके से छुआ है. इसी वजह से ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है. अब इस वायरल वीडियो का सच क्या है ये तो नोरा ही बता सकती हैं.

नोरा ने किलर अंदाज से लूटा दिल
वीडियो में नोरा शिमरी आउटफिट में सुपर क्लासी लग रही हैं. नोरा का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. लेकिन नोरा संग बैकग्राउंड डांसर का बिहेवियर लोगों को पसंद नहीं आया. नोरा फतेही की बात करें तो उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए. नोरा ने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

नोरा फतेही ने कम समय में बड़ी पहचान बनाई है. उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर गानों में अपनी परफॉर्मेंस से तहलका मचा दिया. डांसिंग में नोरा फतेही सबसे अव्वल हैं. हाल ही में नोरा को झलक दिखला जा 10 को जज करते हुए देखा गया. नोरा ने झलक दिखला जा शो में भी चार चांद लगा दिए. नोरा का हर अंदाज फैंस के दिल जीत लेता है. सही कहा ना हमनें?

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...