15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedIREDA के लिए बुरी खबर, शेयर फिर फिसला... अब कहां तक गिरकर...

IREDA के लिए बुरी खबर, शेयर फिर फिसला… अब कहां तक गिरकर जाएगा स्टॉक?

Published on

नई दिल्‍ली ,

इंडियन रिन्‍यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के निवेशकों को बड़ा झटका लगा है. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी NSE ने कंपनी को निफ्टी 500 समेत छह इंडेक्‍स में शामिल करने की योजना को कैंसिल कर दिया है. जैसे ही इरेडा को लेकर यह खबर सामने आई शेयरों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली. इंट्राडे के दौरान इरेडा के शेयर 3 फीसदी तक टूट गए और 124.50 रुपये पर लुढ़कर आ गए.

इरेडा के शेयर (IREDA Stocks) पिछले एक महीने से गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. इस अवधि के दौरान इस कंपनी के शेयरों में करीब 28 प्रतिशत तक की गिरावट आई है. हालांकि इसके शेयर ने पिछले एक साल में 110 फीसदी का रिटर्न दिया है और जनवरी से लेकर अभी तक इसके शेयरों में 20.40% की बढ़ोतरी हुई है.

क्‍यों 6 इंडेक्‍स में शामिल नहीं होगा इरेडा?
इरेडा को निफ्टी मिडकैप 150, निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 200, निफ्टी लार्जमिडकैप 250, निफ्टी मिडस्‍मॉलकैप 400 और निफ्टी टोटल इंडेक्स में शामिल करने की योजना थी. NSE की एक फाइलिंग के मुताबिक, उसने अपने पहले फैसले बदलते हुए इरेडा को इन इंडेक्‍स में शामिल नहीं करने की योजना है. कंपनी पर आरोप है कि इक्विटी एक्‍सचेंज ट्रेडेड फंड के लिए सेबी नियमों का उल्लंघन किया था. एनएसई ने 28 फरवरी, 2024 को इरेडा को निफ्टी के अलग-अलग इंडेक्स में शामिल करने का फैसला लिया था. यह 28 मार्च 2024 से प्रभावी होने वाला था. हालांकि NSE ने इस फैसले को रद्द कर दिया है.

कहां तक गिरेगा ये स्टॉक?
एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि लिस्टिंग के बाद शानदार शुरुआत और शेयर के 50 रुपये से 215 रुपये के स्‍तर तक बढ़ने के बाद पिछले कुछ समय में इसके कीमत में बड़ी गिरावट आई है. यह गिरावट 50 फीसदी से ज्‍यादा की है. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इस शेयर के लिए वॉल्‍यूम एक्टिविटी मिसिंग है और सीमित डेटा के कारण अगला टारगेट प्राइस तय कर पाना मुश्किल है.

कंपनी के तिमाही नतीजे
कंपनी ने दिसंबर में समाप्‍त तिमाही (Q3FY24) के दौरान अपने नतीजे जारी किए थे. इस तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में 67.15% की सालाना बढ़ोतरी हुई थी, जो पहले 335.54 करोड़ रुपये था. दिसंबर तिमाही के दौरान राजस्व 1252.85 करोड़ रुपये रहा, जो 868.67 करोड़ रुपये था. इसमें साल-दर-साल लगभग 44.22% की बढ़ोतरी हुई है.

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...