16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क का बुरा दौर... टॉप-3 से आउट, जुकरबर्ग का जलवा... अचानक...

एलन मस्क का बुरा दौर… टॉप-3 से आउट, जुकरबर्ग का जलवा… अचानक बढ़ी इतनी संपत्ति!

Published on

नई दिल्ली,

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के लिए साल 2024 शानदार साबित हो रहा है और दौलत की रेस में वे रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ते जा रहे हैं. इसका अंदाजा उनकी नेटवर्थ में आए उछाल को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें आए उछाल के चलते मार्क जुकरबर्ग Top-10 Billionaires लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने साल 2020 के बाद एक बार फिर एलन मस्क को दौलत की रेस में पछाड़ा है.

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर हैं जुकरबर्ग
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के टॉप अरपतियों की लिस्ट में टॉप-3 में शामिल अरबपतियों में जहां पहले पायदान पर फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट 223 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ काबिज हैं, तो वहीं अमेजन के जेफ बेजोस 207 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं. बीते शुक्रवार को एलन मस्क को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे रईस की कुर्सी पर कब्जा जमाने वाले मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 187 अरब डॉलर हो गई है.

3 महीने में इतनी उछल गई नेटवर्थ
Mark Zuckerberg की नेटवर्थ में इस साल के बीते तीन महीनों में जोरदार उछाल देखने को मिला है. Meta के शेयरों में तेजी के बीच उनकी संपत्ति 58.9 अरब डॉलर या करीब 49,07,17,39,85,000 रुपये बढ़ी है. नेटवर्थ में इस तेजी के चलते उन्होंने एलन मस्क को चौथे नंबर पर खिसकाते हुए तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया है. टेस्ला सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ 181 अरब डॉलर है. इससे पहले 16 नवंबर 2020 में मार्क जुकरबर्ग 105.6 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर पहुंचे थे.

एलन मस्क के लिए 2024 बुरा साल!
एक ओर जहां मार्क जुकरबर्ग के लिए ये साल कमाई वाला साबित हो रहा है, तो वहीं Elon Musk के लिए उतना ही खराब नजर आ रहा है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बीते तीन महीनों में ही मस्क की संपत्ति में 48.4 अरब डॉलर या करीब 40,32,86,46,60,000 रुपये की कमी आई है. उनकी कंपनी के शेयरों में इस साल भारी गिरावट देखने को मिली है और इसके चलते वह दुनिया के नंबर-1 अमीर (World Richest Person) की कुर्सी से खिसककर अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

Top-10 लिस्ट में ये नाम शामिल
दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में हुए ताजा अपडेट पर नजर डालें तो बर्नार्ड अर्नाल्ट, जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क के बाद पांचवें पायदान पर 153 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स, 147 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ छठे नंबर पर स्टीव बाल्मर, सातवें नंबर पर 138 अरब डॉलर के साथ वॉरेन बफे, आठवें पर 138 अरब डॉलर के साथ लैरी पेज, नौंवे पर 137 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन और 10वें पायदान पर 131 अरब डॉलर के साथ सर्गेई ब्रिन शामिल हैं.

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का दबदबा
भारतीय अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन  मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान हैं. उनकी नेटवर्थ  112 अरब डॉलर है. इस साल अंबानी की संपत्ति में 16.11 अरब डॉलर या करीब 1.34 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया है. दूसरे भारतीय अरबपति और Adani Group के चेयरमैन गौतम अडानी अमीरों की इस लिस्ट में 14वें पायदन पर हैं और उनकी नेटवर्थ 104 अरब डॉलर है. इस साल अडानी ने भी 19.9 अरब डॉलर या करीब 1.65 लाख रुपये की कमाई की है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...