28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorized'गदर 2' में मेरा गाना और म्यूजिक यूज करने से पहले एक...

‘गदर 2′ में मेरा गाना और म्यूजिक यूज करने से पहले एक बार पूछ तो लेते…’, मेकर्स पर बरसे कंपोजर उत्तम सिंह

Published on

सनी देओल की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, और इसके गानों ने भी वैसी ही धूम मचा दी है, जैसी 22 साल पहले ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने मचाई थी। उस फिल्म के गाने ‘उड़ जा काले कांवा’ और ‘मैं निकला गड्डी लेके’ आज भी हर किसी की जुबां पर हैं। इन गानों और इनकी धुन को डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ‘गदर 2’ में भी इस्तेमाल किया। पर इससे म्यूजिक कंपोजर उत्तम सिंह नाराज हैं। उत्तम सिंह को इस बात का दुख है कि ‘गदर 2’ के मेकर्स ने उनके गानों को रीक्रिएट करके इस्तेमाल कर लिया, और उन्हें न तो क्रेडिट दिया और न ही पूछा।

मालूम हो कि 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सभी गानों को Uttam Singh ने कंपोज किया था। उनके कंपोज किए गानों को मिथुन ने Gadar 2 में रीक्रिएट किया। उत्तम सिंह ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि वह ‘गदर 2’ से क्यों नहीं जुड़े।

उत्तम सिंह बोले- ‘गदर 2’ मेकर्स ने संपर्क नहीं किया
उत्तम सिंह ने बताया कि मेकर्स ने उन्हें ‘गदर 2’ के लिए संपर्क नहीं किया, और न ही पूछा कि उनके काम को फिल्म में इस्तेमाल किया जाए या नहीं। उत्तम सिंह ने कहा कि उनकी आदत नहीं हैं कि वह किसी से काम मांगें, और इसीलिए उन्होंने ‘गदर 2’ के मेकर्स से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि साल 1962 में उनकी शुरुआत हुई थी, और आज भी उनके गाने हिट हो रहे हैं।

‘दिल तो पागल है’ और ‘पिंजर’ गाने किए कंपोज
उत्तम सिंह ने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने भी कंपोज किए थे, जो आज भी हर किसी की जुबां पर हैं। उत्तम सिंह ने कहा कि उनके करियर को 60 साल हो चुके हैं, पर उन्होंने आज तक किसी से काम नहीं मांगा। मेकर्स ने उन्हें ‘गदर 2’ में नहीं लिया, इससे उनके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

‘कम से कम एक बार पूछ तो लेते’
उत्तम सिंह को इस बात की खुशी है कि ‘गदर 2’ में काम किए बिना ही सभी लोग उनका नाम ले रहे हैं। लेकिन उनका यही कहना है कि जब मेकर्स ने ‘गदर 2’ में उनका म्यूजिक और दो गाने इस्तेमाल किए हैं, तो बस एक बार पूछ ही लेते। उनका कहना है कि डायरेक्टर अनिल शर्मा को उन्हें एक बार फोन करना चाहिए था। उत्तम सिंह ने कहा कि यह उनके लिए कॉम्पलिमेंट हैं कि ‘गदर 2’ में उनके सिर्फ दो गाने यूज किए गए, और वही दो गाने चल रहे हैं, हर तरफ तारीफ हो रही है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...