8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorized’72 हूरें’ के मेकर्स पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस, बोलीं- कुरान में कहां...

’72 हूरें’ के मेकर्स पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है कि लोगों की हत्या की जाए

Published on

इन दिनों इस्लाम और आतंकवाद पर आधारित फिल्म 72 हूरें सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म पर कई राजनीतिक दल आपत्ति जताते नजर आ रहे हैं। कुछ राजनीतिक दलों ने फिल्म में दिखाए गये आतंकवादियों को मानसिक रूप से बरगलाने के दृश्यों का विरोध किया है। फिल्म ’72 हूरें’ 7 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। अब इस फिल्म को लेकर जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने अपनी राय रखी है और कहा है कि ऐसी फिल्में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने के लिए बनाई जाती है। उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म मेकर्स और डायरेक्टर पैसा कमाने के लिए लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रानी चटर्जी ने आदिपुरुष पर दी अपनी प्रतिक्रिया
रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा शेख है और वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हाल ही में आज तक से बात करते हुए कहा कि ‘फिल्म ‘आदिपुरुष’ में बहुत कुछ गलत दिखाया गया है। फिल्म को चाहे हिंदू देखे या मुस्लिम देखे उसे यह गलत ही लगेगी। इंडिया में रामायण को हर समूदाय के लोगों ने देखा है। टीवी पर प्रसारण के दौरान इसे सभी देखते थे। अगर कुछ बुरा दिखाया जाता है तो जाहिर सी बात है बुरा तो लगेगा ही।

इसी के साथ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सुदिप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ के चलने के बाद से लोग इसका फायदा उठाने लगे हैं। क्योंकि लोगों का मानना है कि राजनीति या फिल्मों के जरिए नफरत फैलाई जा सकती है। आम जनता को इन सब में कुछ इंटरेस्ट नहीं है। ऐसी चीजें दिखाकर मेकर्स आखिर क्या हासिल करना चाहते हैं।’

’72 हूरें’ के मेकर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस
रानी ने आगे कहा कि ‘इस फिल्म में कुरान को गलत तरीके से दिखाया गया है। कुरान किसी की जान लेना नहीं सिखाता। अगर ’72 हूरें’ के मेकर्स या डायरेक्टर ने कुरान पढ़ी होती तो वे इस तरह के डायलॉग का इस्तेमाल नहीं करते। कुरान लोगों को मारने के लिए कहां कहता है? क्या आप इसे मुझे दिखा सकते हैं? इससे समाज में गलत मैसेज जा रहा है। यह नफरत फैलाने के एजेंडे का हिस्सा है। मैं एक मुस्लिम हूँ। लेकिन क्या आप मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को आतंकवादी कहेंगे? ‘द केरल स्टोरी’ से पता चला है कि लड़कियों का जबरन इस्लाम में धर्मांतरण किया जा रहा है। दक्षिण भारत में, लोगों को ईसाई बनाया जा रहा है। लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं करना चाहता? आप मुस्लिम विरोधी फिल्म बना रहे हैं। देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म ’72 हूरें’ के अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है। लेकिन इससे जो नफरत फैलेगी उसकी भरपाई कौन करेगा?’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...