9.7 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedभोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह का को-स्टार पर रेप का आरोप, बोलीं- शादी...

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह का को-स्टार पर रेप का आरोप, बोलीं- शादी का झांसा देकर शोषण किया

Published on

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह ने करीबी दोस्त और को-स्टार पुनीत सिंह पर रेप और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इस आरोप से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। प्रियांशु सिंह ने दावा किया है कि पुनीत सिंह ने उन्हें शादी का झांसा देकर फंसाया और फिर रेप किया। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में आपबीती सुनाई है, और कहा है कि वह पिछले दो साल से यह सब झेलती आ रही हैं।

Priyanshu Singh ने इस बारे में ‘आजतक’ को बताया कि पुनीत सिंह बार-बार उनसे कहते रहे कि हमारी शादी होगी। फिर शराब पिलाकर उनके साथ फिजिकल हुए और अगले दिन माफी मांग ली। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने पुनीत सिंह से कहा कि वह पुलिस के पास जाएंगी तो उन्होंने कह दिया कि शादी के लिए परिवार से बात की है।

प्रियांशु सिंह की आपबीती
प्रियांशु सिंह ने आगे कहा कि पुनीत सिंह ने उनसे बार-बार यह कहकर इतना दिमाग खराब कर दिया कि दोनों एक ही जाति से हैं, और उनकी शादी होगी। एक्ट्रेस के मुताबिक, इस चक्कर में वह किसी से कुछ बता ही नहीं पाईं। प्रियांशु सिंह ने यह भी दावा किया कि पुनीत सिंह ने उनसे अननैचुरल चीजें भी करवाईं।

प्रियांशु सिंह का दो साल का दर्द, सुनाई आपबीती
प्रियांशु सिंह की पुनीत सिंह से दोस्ती कैसे हुई थी? इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि वह मुंबई में बहन के साथ रहती थीं। पुनीत ने उनके घर आना शुरू कर दिया। कई बार वह एक्ट्रेस के घर खाना खाने भी जाते थे। प्रियांशु सिंह की मानें, तो जब बहन चली गई तो पुनीत सिंह शराब पीकर उनके घर जाने लगे। एक्ट्रेस ने बताया कि पुनीत सिंह ने उनसे दोस्ती इसीलिए की क्योंकि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना था। एक्ट्रेस ने मदद की कोशिश का वादा किया, पर गलत फायदा उठा लिया गया। प्रियांशु सिंह का कहना है कि पुनीत सिंह से उनकी दोस्ती 2021 में हुई थी, और तबसे वह लगातार शारीरिक शोषण का शिकार हो रही हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...