17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedजातिवाद पर करारा थप्पड़ है भोजपुरी फिल्म 'लछमिनिया', भेदभाव करने वालों को...

जातिवाद पर करारा थप्पड़ है भोजपुरी फिल्म ‘लछमिनिया’, भेदभाव करने वालों को दिखाएगी आईना

Published on

फिल्म ‘लछमिनिया’ के निर्देशक रितेश एस कुमार ने जातिवाद पर अपनी फिल्म के माध्यम से जोरदार टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी हमारी जाति हमें शर्मिंदा कर देती है।’ यह फिल्म जातिवाद आधारित मानसिकता पर सवाल उठाते हुए समाज की गंदी व्यवस्थाओं की आलोचना करती है। यह फिल्म बिहारी हिंदी भाषा में बनीं है।

फिल्म ‘लछमिनिया’ के निर्देशक रितेश एस कुमार ने फिल्म के बारे में अपनी चिंताओं को साझा करते हुए कहा, ‘फिल्म ‘लछमिनिया’ जातिवाद की गहरी जड़ों को उजागर करती है, जो हमारे समाज में आज भी मौजूद हैं। यह फिल्म न केवल एक मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह हमारे समाज की उन कुरीतियों को सामने लाने का प्रयास है, जिन्हें आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है।’

फिल्म ‘लछमिनिया’ किस बारे में है?
फिल्म के मुख्य कलाकार सिंटू सिंह सागर ने कहा, ‘हमारी फिल्म यह दिखाती है कि कैसे जातिवाद का घुन समाज के हर स्तर पर काम करता है और कैसे इसका प्रभाव निचली जातियों के लोगों की ज़िंदगी पर पड़ता है। फिल्म के माध्यम से, हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हमें इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ उठ खड़ा होना होगा और एक समान समाज की दिशा में कदम बढ़ाना होगा।’ रितेश एस कुमार ने उम्मीद जताई कि ‘लछमिनिया’ दर्शकों को जागरूक करने में सफल होगी और यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

फिल्म ‘लछमिनिया’ की कास्ट
फिल्म ‘लछमिनिया’ फिल्मेनिया फिल्म फैक्ट्री और नटरंग एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है, और इसके मुख्य कलाकार तनुश्री चटर्जी, सिंटू सिंह सागर हैं। इसके निर्माता अजिताभ तिवारी हैं और निर्देशन का कार्य रितेश एस कुमार ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे सामंती लोग निचली जातियों की बहू-बेटियों पर बुरी नजर रखते हैं और मौके पर उनका नाजायज फायदा उठाते हैं। जब कोई विरोध करता है, तो उसकी आवाज को दबा दिया जाता है और जो आवाजें दबती नहीं हैं, उन्हें खत्म करने की साजिश रची जाती है।

बिहार में हुई शूटिंग
‘लछमिनिया’ की शूटिंग बिहार के लखीसराय जिले में की गई है और यह फिल्म अब फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। निर्देशक रितेश एस कुमार ने कहा कि यह फिल्म समाज की कुछ गंदी व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़ा करेगी, जो जातिवाद की मानसिकता को चुनौती देती है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...