18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedबाइक सवार चचेरे भाइयों सहित तीन को मारी टक्कर, एक की मौत

बाइक सवार चचेरे भाइयों सहित तीन को मारी टक्कर, एक की मौत

Published on

भोपाल ।
पुराने शहर के खलता मंदिर थाना क्षेत्र में बीती रात लगभग 8 बजे एक तेज़ रफ्तार आयशर लोडिंग ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर दो चचेरे भाइयों सहित तीन युवक सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ शनिवार तड़के एक युवक की मौत हो गई। अन्य दो की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमन लोधी (26) के रूप में हुई है, जो रायसेन रोड स्थित लालनाकुई क्षेत्र का रहने वाला था। परिवार खेती-किसानी के साथ-साथ रेत-गिट्टी की ठेकेदारी का काम भी करता है। बताया गया कि अमन की शादी हाल ही में हुई थी, और उसकी डेढ़ साल की बेटी भी है।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

शुक्रवार शाम कामकाज निपटाने के बाद अमन अपने चचेरे भाई पवन चंद्रेश्वर और अजय साहू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक लाललकुई रोड के समीप पहुँची, सामने से तेज गति से आ रहे आयशर ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। अमन को सिर में गंभीर चोट लगी थी। चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घायल युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान अमन लोधी ने दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों की हालत नाज़ुक बनी हुई है। ट्रक चालक की तलाश जारी पुलिस ने आयशर ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

आईएलओ सम्मेलन से लौटे डॉ. विराट जायसवाल से मिले ऐबू-निफ्टू पदाधिकारी, वेज रिवीजन और श्रमिक हितों पर बनी रणनीति

​भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...