15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
HomeUncategorizedबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत31 मार्च तक सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक...

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत31 मार्च तक सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट

Published on

भोपाल।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की है। यह विशेष सुविधा 31 मार्च तक लागू रहेगी। कंपनी अधिकारियों के अनुसार यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लागू की गई है, जिसका उद्देश्य लंबे समय से लंबित बिजली बिलों की वसूली को सुगम बनाना और उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है। योजना के तहत उपभोक्ता यदि मूल बकाया राशि का भुगतान करते हैं तो उन्हें सरचार्ज में पूरी या आंशिक छूट का लाभ मिलेगा।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से घरेलू, वाणिज्यिक सहित सभी श्रेणी के पात्र उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इससे न केवल उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि बिजली कंपनी की बकाया राशि की वसूली भी सुचारु रूप से हो सकेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने बकाया बिलों का भुगतान कर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। इसके लिए उपभोक्ता नजदीकी विद्युत कार्यालय या ऑनलाइन माध्यमों से भी भुगतान कर सकते हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...