4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedभूमि पेडनेकर ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, लोगों के पसीने छूटे

भूमि पेडनेकर ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, लोगों के पसीने छूटे

Published on

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कितनी बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में उस स्टीरियोटाइप को तोड़ा है, जहां पतली कमर वाली हिरोइन को ही तवज्जो दी जाती थी। हालांकि उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए ही 30 किलो के आसपास वजन बढ़ाने का रिस्क लेते हुए हर किसी का ध्यान खींच लिया था। लेकिन इस मूवी के बाद उनकी फिट फिगर की भी दुनिया कम दीवानी नहीं हुई। आज यह हसीना इतनी स्टाइलिश एंड हॉट नजर आती है कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते। हाल ही में अदाकारा ने एक ऐसा ही बोल्ड फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका लुक देखकर लोगों के पसीने छूट गए।

​स्कार्फ टॉप में भूमि का फोटोशूट
भूमि पेडनेकर ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह स्कार्फ स्टाइल का टॉप, बॉडीकॉन स्कर्ट और केप जैकेट पहने हुए नजर आ रही हैं। हसीना ने जिस ब्लैक एंड सिल्वर कलर के स्कार्फ टॉप को पहना था, उसमें डीप यू नेकलाइन दी गई थी, जो उनके लुक में हॉटनेस का तड़का लगा रही थी। वहीं इसमें दी गई स्पैगिटी स्ट्रैप्स लुक में ऊम्फ फेक्टर बढ़ाती नजर आ रही थी।

बैकलेस डिटेल नें खींचा ध्यान
भूमि के इस टॉप की हेमलाइन V शेप में थी और इसमें पीछे की तरफ बैकलेस डिटेल थी। बैक साइड पर क्रिस-क्रॉस डिटेल लुक को बहुत ही सेक्सी बना रही थी। टॉप पर की गई हल्की एंब्रॉइडरी भी ध्यान खींचने का काम कर रही थी। सीक्वेंस की कढ़ाई के साथ हॉरीजेंटल स्ट्राइप्स पड़ी टॉप को स्टाइलिश लुक दे रही थी। आप इस स्कार्फ टॉप को किसी भी पार्टी के लिए आराम से कैरी कर सकती हैं।

​मल्टीकलर ड्रेप्ड स्कर्ट लगी बढ़िया
हसीना ने इस टॉप के साथ हाई-राइज स्कर्ट को मैच किया था, जिस पर मल्टीकलर प्रिंट बने दिख रहे थे। यह स्कर्ट ड्रेप्ड पैटर्न में थी और इसकी हेमलाइन को एसिमिट्रिकल रखते हुए नी-हाई स्लिट दिया गया था। वहीं वेस्टलाइन पर स्कर्ट में सीक्वेंस से सजी पतली पट्टियों को जोड़ा गया था, जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। इस आउटफिट में भूमि अपने टोन्ड ऐब्स और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही थी।

​बोहेमियन स्टाइल में लुक किया कम्पलीट
अपने लुक में स्टाइल का तड़का लगाने के लिए भूमि ने मस्टर्ड कलर का सिल्क केप जैकेट कैरी किया था, जिस पर सीक्वेंस मोटिफ्स के साथ बॉर्डर पर हल्की एंब्रॉइडरी की गई थी। अदाकारा का यह लुक बोहेमियन वाइब देता दिख रहा था। गले में ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चोकर नेकलेस, स्ट्रैपी हाई हील्स, चंकी ब्रेसलेट्स के साथ स्मोकी आईज, डेवी फाउंडेशन, ब्लश्ड चीक्स, मॉव लिप शेड, शार्प कॉन्टोर और बालों को खुला छोड़ा था।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...