13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
HomeUncategorized'भूरी रॉक, पब्लिक शॉक्ड…' सुमोना का बाली वेकेशन, समंदर में सर्फिंग से...

‘भूरी रॉक, पब्लिक शॉक्ड…’ सुमोना का बाली वेकेशन, समंदर में सर्फिंग से पूल में चिल करने तक… एक खुलासा भी किया

Published on

टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती स्क्रीन से भले दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। वो इस वक्त बाली में हैं, जहां से उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। किसी में वो समंदर में सर्फिंग कर रही हैं तो किसी में पूल में चिल करतीं नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा- भूरी रॉक, पब्लिक शॉक्ड। सुमोना ने एक खुलासा ये भी किया कि वो इंट्रोवर्ट हैं और इस वजह से वो ज्यादा लोगों के बीच घुल-मिल नहीं पाती हैं, लेकिन इस वेकेशन में उन्होंने इस चुनौती का बखूबी सामना किया।

Sumona Chakravarti ने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा, ‘नमस्ते बाली… एक फिटनेस रिट्रीट से शुरुआत! मुझे पहली बार वर्कआउट करना शुरू किए हुए लगभग 15 साल हो गए हैं – चाहे वह जिम हो, योग हो या पिलेट्स। इन सालों में लक्ष्य बदलते रहे, क्योंकि एक महिला का शरीर लगातार बदलता रहता है… और मेरे मामले में एंडोमेट्रियोसिस और कंधे की चोट ने जर्नी में बड़ी भूमिका निभाई है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘पहली बार नई चीजों की कोशिश करना… जैसे पैडल (मैं इसमें बहुत खराब थी) और सर्फिंग (जो मुझे पसंद आया और मैं पहली बार के लिए बुरी नहीं थी!)। एक इंट्रोवर्ट होने के नाते रीट्रीट करना, जहां मैं करीब 45 लोगों के ग्रुप में से मुश्किल से 4-5 लोगों को जानती थी, एक बहुत बड़ी पर्सनल चुनौती थी। लेकिन एक बार जब मैंने इसमें कदम रखा तो ये उतना डरावना नहीं था, जितना मैंने सोचा था। जिन लोगों के साथ मेरा रिश्ता बना, उनमें से कुछ वाकई अद्भुत निकले – और मुझे उनके साथ समय बिताने में बहुत मज़ा आया।’

फैंस बोले- भूरी रॉक, पब्लिक शॉक्ड
36 साल की सुमोना के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ज्यादातर फैंस उनकी फिटनेस के लिए डेडिकेशन की तारीफ कर रहे हैं। एक ने उन्हें कपिल शर्मा के शो के लिए याद किया और लिखा, ‘कपिल शर्मा के शो में आपका कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। आपको बहुत मिस करता हूं।’ दूसरे ने लिखा, ‘भूरी रॉक, पब्लिक शॉक्ड।’ कुछ यूजर्स ने ये भी लिखा कि शादी कर लो, बाल सफेद हो रहे हैं।

2024 में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में आई थीं नजर
बता दें कि लखनऊ में जन्मीं सुमोना को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ टीवी सीरियल से स्टारडम मिला था। वो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल की ऑनस्क्रीन बीवी बनकर घर-घर में फेमस हो गईं। उन्होंने 2024 में ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी पार्टिसिपेट किया था।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...