8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedसरकार का बड़ा एक्शन! 36 हजार लिंक्स को किया ब्लॉक, Elon Musk...

सरकार का बड़ा एक्शन! 36 हजार लिंक्स को किया ब्लॉक, Elon Musk के छूटे पसीने

Published on

सोशल मीडिया और वेब को लेकर सरकार लगातार कड़े कदम उठाती रहती है। खासकर ऐसे समय में जब साइबर क्राइम एक बड़ा मुद्दा बन गया है। हाल ही में भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 36 हजार से ज्यादा लिंक्स को एक झटके में ब्लॉक कर दिया है। दरअसल ये कार्रवाई सोशल मीडिया पोस्ट को देखते हुए की गई है। ऐसी पोस्ट की पहले पहचान की गई और इसके बाद इस पर कठोर कार्रवाई करते हुए ये कदम उठाया गया है।

मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी की तरफ सोशल मीडिया कंपनी के 36,838 URL को हटाने का आदेश दिया गया है। ये पोस्ट 2018 से लेकर अक्टूबर 2023 के दौरान किए गए थे। अब इस पर कार्रवाई करते हुए ये फैसला लिया गया है। आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने संसद में इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा लिक्स ‘X’ से संबंधित हैं।

ये कोई पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की कोई कार्रवाई की गई है। इससे पहले यूट्यूब पर ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। इसी साल सरकार ने बताया था कि अब तक 4,999 यूट्यूब लिंक्स रिमूव किए गए हैं। सरकार की इस कार्रवाई के बाद खबरों का सिलसिला शुरू हो गया था। इस कार्रवाई में वीडियो और यहां तक कि चैनल तक भी हटा दिए गए थे। ऐसे में अब सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की गई है।

स्मृति ईरानी के खिलाफ कंटेंट हटाया था-
गूगल ने एक सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट को बताया था कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वाली वेबसाइट्स पर कार्रवाई की थी। गूगल ने ऐसी साइट्स को ब्लॉक कर दिया था। आगे जानकारी देते हुए टेक जायंट ने बताया था कि उन्होंने ईरानी से ऐसी वेबसाइट्स के लिंक्स भी मांगे थे। अगर वह ऐसे लिंक्स देती हैं तो वह ऐसे कंटेंट को तुरंत बंद कर देंगे। यानी सरकार के पास पूरा अधिकार है कि वह आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने वाली वेबसाइट्स को खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...