20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसैफ केस में बड़ा एक्शन, मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को...

सैफ केस में बड़ा एक्शन, मुंबई पुलिस ने एक और संदिग्ध को MP से हिरासत में लिया

Published on

अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस एक्शन मोड में है. मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है. पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है. इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार यानी 17 जनवरी को भी एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. हालांकि बाद में पता चला था कि संदिग्ध का इस केस से कोई लेना देना नहीं है.

बता दें कि आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 35 से ज्यादा टीमें तैनात की हैं. मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वाला संदिग्ध मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच नजर आया था. हमले के बाद सुबह 8 बजे तक संदिग्ध बांद्रा इलाके में घूम रहा था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई.

पीटीआई के मुताबिक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के अधिकारियों ने दादर में एक मोबाइल की दुकान से सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट की है, जहां सैफ अली खान पर हमला करने के बाद संदिग्ध इयरफोन खरीदने गया था. संदिग्ध “इकरा” नामक दुकान पर आया था. दुकान पर काम करने वाले हसन ने बताया कि वह (संदिग्ध व्यक्ति) मेरी दुकान पर आया और 50 रुपये में इयरफोन खरीदा. उसने मुझे 100 रुपये दिए, मैंने उसे 50 रुपये लौटा दिए और वह दुकान से चला गया. कुछ पुलिस अधिकारी कल (शुक्रवार) दुकान पर आए और सीसीटीवी फुटेज ले गए. उन्होंने उस व्यक्ति (संदिग्ध व्यक्ति) के बारे में पूछताछ की. मुझे नहीं पता था कि उसने क्या किया है.

वहीं, सैफ अली खान की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि हमलावर हाथापाई के दौरान काफी आक्रामक हो गया था. हालांकि उसने खुले में रखी ज्वैलरी को हाथ तक नहीं लगाया.

करीना ने बयान में कहा कि सतगुरु शरण बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित उनके अपार्टमेंट में घुसने के बाद हमलावर ने सैफ पर हमला किया. सैफ को गर्दन सहित कई जगहों पर चाकू से वार किया गया. इसके बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन सर्जरी की गई.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...