10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedबाबा रामदेव की बड़ी घोषणा, 5 कंपनियों के IPO करेंगे लॉन्च...बताए नाम

बाबा रामदेव की बड़ी घोषणा, 5 कंपनियों के IPO करेंगे लॉन्च…बताए नाम

Published on

नई दिल्ली,

योगगुरु बाबा रामदेव की पांच कंपनियों का आईपीओ लॉन्च होने वाला है. बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि फूड्स के शेयर अपने निवेशकों को जोरदार कमाई करा रहे हैं. अब बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि ब्रांड की और कंपनियों के आईपीओ जल्द लॉन्च होंगे. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, जिन कंपनियों का आईपीओ आने वाला है, उनमें पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस और पतंजलि मेडिसीन के अलावा पतंजलि लाइफस्टाइल भी शामिल हैं. ये कंपनियां अगले पांच साल के दौरान शेयर मार्केट में लिस्टेड होंगी.

इस साल बदला नाम
बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद ने साल 2019 में रुचि सोया रेजोल्यूशन प्रोसेस के तहत 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था. ये कंपनी पहले से ही शेयर मार्केट में लिस्टेड थी. इस साल कंपनी का नाम रुचि सोया से बदलकर पतंजलि फूड्स किया गया. पंतजलि फूड्स के शेयरों की कीमत हफ्ते-दर-हफ्ते और महीने-दर-महीने बढ़ती जा रही है.

पतंजलि फूड्स के शेयर के धमाल
पतंजलि फूड्स के शेयर मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते एक महीने में शेयरों के भाव में 12.89 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसी तरह बीते छह महीने के दौरान इसकी कीमत पर नजर डालें को इसमें 53.66 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. दो साल में इसने 105 फीसदी का रिटर्न दिया है. अब बीते पांच सालों में इससे मिलने वाले रिटर्न को देखें, तो पतंजलि फूड्स के शेयरों ने 5,400 फीसदी से अधिक का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है.

तीन साल में लंबी उछाल
इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पतंजलि फूड्स के शेयर 0.38 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,380. रुपये पर क्लोज हुए थे. फिलहाल पतंजलि फूड्स का मार्केट कैप (Mcap) 50,000 करोड़ रुपये के आसपास है. इसके शेयरों में आए उछाल की बात करें को सितंबर 2017 में इसके शेयर की कीमत करीब 26 रुपये पर थी.तीन साल में सितंबर 2020 तक इस शेयर का भाव बढ़कर 613 रुपये पर पहुंच गए. वहीं, शुक्रवार को इसके शेयर 52 वीक के हाई प्राइस 1,398 पर पहुंच गए. पतंजलि फूड्स Edible Oil बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी है.

एक्सपर्ट्स का अनुमान
बाबा रामदेव की कंपनी के शेयरों में तेजी का सिलसिला देखते हुए रिसर्च फर्में भी इसकी खरीदारी को फायदे का सौदा बता रही है. घरेलू रिसर्च फर्म Antique ने पतंजलि फूड्स को BUY रेटिंग देते हुए इसके शेयरों के लिए 1725 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...