4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedJeff Bezos को बड़ा झटका, ब्लू ओरिजिन का रॉकेट बीच उड़ान में...

Jeff Bezos को बड़ा झटका, ब्लू ओरिजिन का रॉकेट बीच उड़ान में फेल, रेगिस्तान में गिरा कैप्सूल

Published on

टेक्सास,

ब्लू ओरिजिन स्पेस कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में से एक जेफ बेजोस को 12 सितंबर 2022 को तगड़ा झटका लगा है. उनका एक रॉकेट मानवरहित कैप्सूल लेकर अंतरिक्ष की ओर जा रहा था. लेकिन बीच रास्ते में ही फेल हो गया. रॉकेट के फेल होते ही कैप्सूल ने खुद को अलग कर लिया. थोड़ी देर ऊपर जाने के बाद वह वापस पैराशूट की मदद से टेक्सास के रेगिस्तान में सुरक्षित गिरा.

टेक्सास स्थित लॉन्च साइट से ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड मिशन की ये 23वीं (NS-23) लॉन्चिंग थी. इस लॉन्चिंग में नासा (NASA) ने भी पैसे लगाए हैं. कुछ एक्सपेरीमेंट इस कैप्सूल में भरकर अंतरिक्ष में भेजा जा रहा था. जहां पर इसके जरिए अंतरिक्ष के मुहाने पर ले जाकर माइक्रोग्रैविटी की जांच की जाती. अब जानिए इस लॉन्च के फेल होने की पूरी कहानी…

हुआ यूं कि न्यू शेफर्ड बूस्टर इंजन यानी जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी का रॉकेट. लॉन्च होने के करीब एक मिनट बाद ही 8.05 किलोमीटर की ऊंचाई पर जाकर फेल हो गया. उसमें से अलग से आग निकलने लगी. इसके बाद वह फेल हो गया. ऊपर जाना बंद कर दिया. तभी मानवरहित ऑटोमेटेड कैप्सूल ने रॉकेट से खुद को अलग कर लिया.

कैप्सूल में एबॉर्ट मोटर सिस्टम लगा है. जो रॉकेट की स्थिति बिगड़ने पर खुद को अलग कर लेता है. ऐसा करने पर कैप्सूल में लगे बूस्टर्स ने उसे रॉकेट की ऊंचाई से थोड़ा और ऊपर लेकर गया. इस समय कैप्सूल की ऊंचाई 32,739 फीट थी. यानी लगभग उतनी ही ऊंचाई जितने पर कोई भी आम नागरिक विमान उड़ता है.

रॉकेट से अलग होते समय कैप्सूल की गति 712 किलोमीटर प्रतिघंटा थी. इसके बाद कैप्सूल के इंजन ऑफ हो गए. इसके बाद रॉकेट से दूर जाकर कैप्सूल के पैराशूट खुल गए. उधर दूसरी तरफ रॉकेट तय हजार्ड एरिया में गिरकर क्रैश हो गए. इस बात की पुष्टि अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी किया है. रॉकेट जहां गिरा उससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. कैप्सूल सुरक्षित तरीके से पैराशूट के सहारे रेगिस्तान में उतर गया. FAA ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है.

इस साल मानवरहित कैप्सूल न्यू शेफर्ड की यह चौथी उड़ान थी. इससे पहले तीन उड़ानें सफल रही थीं. ब्लू ओरिजिन ने अब तक 31 लोगों को अपने ब्लू शेफर्ड कैप्सूल में अंतरिक्ष की यात्रा कराई है. ब्लू शेफर्ड कैप्सूल का रॉकेट उसे 3,595 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम गति से अंतरिक्ष की ओर ले जाता है. इसके बाद करीब 4 मिनट तक अंतरिक्ष में जीरो ग्रैविटी का आनंद लेने के बाद यह धरती की तरफ लौट आता है. जीरो ग्रैविटी के समय कैप्सूल की ऊंचाई करीब 107 किलोमीटर रहती है. लौटते समय पैराशूट की मदद से इन यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया जाता है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...