9 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedBig Change: अचानक खाने के तेल पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी... प्याज को...

Big Change: अचानक खाने के तेल पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी… प्याज को लेकर सरकार का ये बड़ा ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए क्रूड और रिफाइंड ऑइल पर कस्टम ड्यूटी (Custon Duty On Edible Oils) को बढ़ा दिया है. ये इजाफा सूरजमुखी के तेल, पॉम ऑयल और सोयाबिन ऑयल पर किया गया है. सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, क्रूड ऑयल पर इसे जीरो से बढ़ाकर 20 फीसदी किया गया है, जबकि रिफाइंड ऑयल पर अब 32.5 फीसदी कस्टम ड्यूटी कर दी गई है.

कस्टम ड्यूटी में सीधे 20% का इजाफा
पीटीआई के मुताबिक, फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार ने क्रूड और रिफाइन्ड सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल और सोयाबिन ऑयल के लिए बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाने का ऐलान किया है. इसे 20 फीसदी और 32.5 फीसदी तक कर दिया गया है. कस्टम ड्यूटी की बदलाव में बाद नई दरें, आज यानी 14 सितंबर 2024 से लागू कर दी गई हैं. क्रूड पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 0-20%, जबकि रिफाइंड ऑयल पर अब ये 12.5-32.5% की गई है.

Basic Custom Duty में इजाफे के बाद अब क्रूड ऑयल और रिफाइंड तेलों पर प्रभावी शुल्क क्रमश: 5.5 फीसदी से बढ़कर 27.5 फीसदी और 13.75 फीसदी से बढ़कर 35.75 फीसदी हो जाएगा.

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच ये भी फैसला
खाद्य तेलों (Edible Oils) पर कस्टम ड्यूटी में इजाफा करने के साथ ही सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए प्याज किसानों को राहत भरी खबर दी है. दरअसल, Modi Govt ने प्याज पर लगने वाले न्यूमतम निर्यात मूल्य को हटा लिया है. इसके अलावा प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को कम करके (Onion Export Duty Cut) 40 फीसदी से 20 फीसदी किया गया है. सरकार के इस कदम का असर बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहीं प्याज की कीमतों (Onion Price) पर भी देखने को मिल सकता है.

इस संबंध में DGFT ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि प्याज के निर्यात पर एमईपी को अगले आदेश तक हटाने का निर्णय लिया गया है. प्याज के अलावा सरकार ने बासमती चावल के निर्यात (Basmati Rice Export) पर भी न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटाया है.

किसानों को होगा जबर्दस्त फायदा
रिपोर्ट में सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि खाद्य तेलों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के सरकार के इस फैसले से किसानों को बहुत फायदा होगा, क्योंकि इससे उनकी इनकम में इजाफा होगा. उन्होंने यह भी कहा कि बासमती चावल और प्याज से न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाने का फैसला भी किसानों के हित में लिया गया है और इससे भी देश के किसानों को मदद मिलेगी.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...