20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedAirtel, Vi को बड़ी राहत! सरकार माफ करेगी 1 लाख करोड़ रुपये...

Airtel, Vi को बड़ी राहत! सरकार माफ करेगी 1 लाख करोड़ रुपये बकाया, बजट में हो सकता है ऐलान

Published on

सरकार की ओर से प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को एडजेस्टेड ग्रास रेवेन्यू यानी AGR में छूट दे सकती है। सरकार की ओर से इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव के मुताबिक सरकार ब्याज में 50 फीसद और जुर्माने में 100 फीसद की छूट दे सकती है। इससे वोडाफोन-आइडिया को बड़ी राहत होगी, जो पहले से भारी घाटे का सामना कर रही है। साथ ही एयरटेल को भी बड़ा फायदा होगा। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में इस मामले में एक आदेश दिया था, जिसके बाद सरकार इस प्रस्ताव पर विचार करने को तैयार है। अगर सरकार इस फैसले को मुकाम तक पहुंचा देती है, तो देश में चंद टेलिकॉम कंपनियों का कब्जा नहीं रह जाएगा।

टेलिकॉम कंपनियों को मिलेगी 1 लाख करोड़ की वित्तीय सहायता
ईटी की रिपोर्ट की मानें, तो इस कदम को अंतिम रूप दिया जाता है, तो टेलीकॉम कंपनियों को 1 लाख करोड़ से ज्यादा की वित्तीय राहत मिलेगी, जिसमें वोडाफोन-आइडिया को बड़ा फायदा मिलेगा। टेलीकॉम कंपनी वित्त वर्ष 2026 से सरकार को एजीआर बकाया के हजारों करोड़ रुपये चुकाने की शुरुआत कर सकती हैं।

Jio का नहीं है कोई बकाया
बता दें कि Vi का एजीआर बकाया 52,000 करोड़ तक कम हो सकता है। भारती एयरटेल को करीब 38,000 करोड़ का फायदा होगा। वही टाटा टेलीसर्विसेज को करीब 14,000 करोड़ रुपये के फायदे की उम्मीद है। रिलायंस जियो पर कोई AGR बकाया नहीं है।

1 फरवरी को बकाये में छूट का हो सकता है ऐलान
AGR में छूट के प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय, दूरसंचार विभाग और कैबिनेट सचिवालय में अहम चर्चा की जा रही है। सरकार 1 फरवरी के बजट में एजीआर छूट का ऐलान क सकती है। यह सितंबर 2021 के बाद सरकार का बड़ा राहत पैकेज होगा। इससे पहले सरकार ने स्पेक्ट्रम बकाया के लिए बैंक गारंटी जमा करने की जरूरत को खत्म कर दिया था। इससे Vi को सबसे ज्यादा फायदा हुआ था।

Vi को होगा बड़ा फायदा
सरकार की ओर से टेलिकॉम कंपनियों को वित्तीय छूट देने से Vi के 4G और 5G सर्विस में विस्तार देखने को मिल सकता है। साथ ही वोडाफोन आइडिया जियो और एयरटेल के साथ कदमताल चल सकती है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...