12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedचीन को तगड़ा झटका: भारत में बनेंगे दुनिया के आधे iPhone, ऐपल...

चीन को तगड़ा झटका: भारत में बनेंगे दुनिया के आधे iPhone, ऐपल की तैयारी!

Published on

नई दिल्ली,

चीन, भारत और ऐपल… ये तीनों नाम आने वाले नए बाजार समीकरण में बड़ा उल्टफेर ला सकते हैं. ऐपल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है. कंपनी दुनियाभर में हजारों करोड़ के iPhone हर साल बेचती है और इन आईफोन्स का बड़ा हिस्सा चीन में बनता है.

चीन iPhone का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चर्र है, लेकिन अब ये आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं. एक नई रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2027 तक दुनियाभर में बिकने वाले आधे iPhone Made In India होंगे.

पहले भी इस संबंध में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि साल 2025 तक दुनियाभर के 25 परसेंट आईफोन भारत में बनेंगे. इसकी चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि चीनी बाजार में भी है.

चीनी सप्लायर्स इसे महसूस कर पा रहे हैं कि ऐपल उनके बाजार पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है. कंपनी के इस कदम का फायदा वियतनाम और भारत को मिल रहा है. हम सालों से ऐपल की चीनी बाजार पर निर्भरता के बारे में सुनते और पढ़ते आए हैं. मगर कोरोना वायरस महामारी ने इस तस्वीर को पूरी तरह से साफ कर दिया.

हाल में COVID-19 की वजह से मचे हाहाकार की वजह से दुनिया का सबसे बड़ा iPhone असेंबली प्लांट प्रभावित हुआ. हर हफ्ते कंपनी को इसकी कीमत अरबों डॉलर में चुकानी पड़ रही थी.

ये तो हालिया घटना है, लेकिन ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता को धीरे-धीरे पिछले कई साल से कम कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ भारत है, जो खुद को ऐपल के दूसरे सबसे बड़े प्रोडक्शन सेंटर के तौर पर स्थापित कर चुका है. पिछले साल ऐपल ने सितंबर में iPhone 14 का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया.

कंपनी चीन और भारत दोनों ही जगहों पर आईफोन 14 का प्रोडक्शन एक साथ शुरू करना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका. iPhone 15 के साथ हमें ऐसा देखने को मिल सकता है.

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिलहाल सिर्फ 2.27 परसेंट ही ऐपल सप्लायर फैसिलिटी हैं. यानी भारत iPhone प्रोडक्शन के मामले में 8वीं पोजिशन पर आता है. इससे ऊपर अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी, यूके, ताइवान, फ्रांस और साउथ कोरिया मौजूद हैं.

ये तस्वीर जल्द बदलने वाली है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट का अनुमान है कि साल 2027 तक दुनिया का हर दूसरा फोन Made In India होगा. JP Morgan ने इससे पहले अनुमान लगाया था कि साल 2025 तक दुनियाभर के 25 परसेंट आईफोन भारत में बनेंगे.
चीनी कंपनियों पर पड़ रहा असर

भारत से आईफोन शिपमेंट के आंकड़े अप्रैल से दिसंबर 2022 के बीच दोगुने हो गए हैं. वियतनाम में कंपनी मैकबुक और AirPods का प्रोडक्शन बढ़ा रही है. ऐपल पिछले काफी समय से चीन पर अपनी निर्भरता को लेकर चिंतित था. यही वजह है कि ऐपल अपने प्रोडक्शन को धीरे-धीरे चीन से बाहर बढ़ा रहा है.

Goertek इसका एक उदाहरण है. चीनी बाजार में लिस्ट इस कंपनी ने साल 2022 की आमदनी का अनुमान 60 परसेंट घटा दिया है. कंपनी ने ‘एक ओवरसीज क्लाइंट के प्रोडक्शन बंद’ करने को इसकी वजह बताई है.यह कंपनी Apple Airpods और दूसरे डिवाइसेस के लिए एकॉस्टिक (आवाज सुनने वाले) पार्ट्स तैयार करती है. चीन पर ऐपल की निर्भरता की एक वजह क्वालिटी स्टैंडर्ड है. यही भारतीय सप्लायर्स के लिए चुनौती भी होगी.

यूके बेस्ड कंसल्टेंट Alan Day की मानें तो ऐपल चीनी सप्लायर्स के साथ काम ही नहीं बल्कि विकसित भी हुआ है. ये सब एक रात में नहीं किया जा सकता है. मगर चीन के बाहर भी ऐपल ज्यादातर ताइवान या फिर चीनी कंपनियों के साथ ही मिलकर काम कर रहा है. यानी कंपनी अपनी प्रोडक्शन यूनिट्स को सिर्फ चीन से बाहर कर रही है.

Latest articles

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...