10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedTCS का बड़ा बयान- AI कोई नई चीज नहीं है, 1990 से...

TCS का बड़ा बयान- AI कोई नई चीज नहीं है, 1990 से कर रहे हैं काम, किसी की नौकरी खतरे में नहीं

Published on

नई दिल्ली,

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. कंपनी के सीओओ एन. गणपति सुब्रमण्यम का कहना है कि TCS कंपनी साल 1990 से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम कर रही है.

बिजनेस टुडे से खास बातचीत में गणपति सुब्रमण्यम ने कहा, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोई नई चीज नहीं है. मुझे लगता है कि इसे हम 1990 से देख रहे हैं, फिलहाल इसमें अपडेट यही है कि यह तेजी से बेहतर हो रहा है और लोग अब धीरे-धीरे इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि यह अब उस स्टेज पर जहां हम-आप इसका इस्तेमाल करेंगे, आने वाले दिनों में मेरे बच्चे भी इसे बेहतर तरीके से यूज करेंगे.’

COO का कहना है कि फिलहाल AI ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है, जहां उसने आईटी कर्मचारियों की क्षमताओं को पार कर लिया है. आप कह सकते हैं कि उसने सीखने के लेवल को पार कर लिया है. हमारी आईटी कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्स में AI को लागू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि TCS बीएएनसीएस का 95 फीसदी कोड प्रांप्ट से तैयार होता है. इसके लिए उदाहरण देते हुए बताया कि हमारा प्रोडक्ट, TCS BaNCS, TCS BaNCS का 95 प्रतिशत कोड पूरी तरह से उच्च स्तर के संकेत के आधार पर बनता है.

कोई नौकरी खतरे में नहीं
जब उनसे पूछा गया है कि क्या AI आने से इंजीनियरिंग की नौकरियां खतरे में हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है. नौकरियां सुरक्षित हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्किंग प्लेस में एआई की मदद लेने से निकट भविष्य में प्रोडक्शन और बेहतर रहने का अनुमान है.

उन्होंने कहा, ‘अभी मुझे लगता है कि नौकरियां और सुरक्षित होने जा रही हैं. हर नई टेक्नोलॉजी के आने से नौकरियां बढ़ी हैं. काम करने के तरीके में भी बदलाव आता है और बेहतर रिजल्ट भी मिलता है. ऐसी टेक्नोलॉजी की मांग बढ़ने वाली है. इसलिए मेरी सलाह इस टेक्नोलॉजी को सीखने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए.’ पिछले कुछ महीनों से TCS के ग्राहक चैटजीपीटी को लेकर उत्सुक हैं और वो इसके बारे में गहराई से जानना चाहते हैं.

चैटजीपीटी को करें सीखने की कोशिश
इससे पहले पिछले महीने TCS के चीफ ह्यूमन रिसॉर्स ऑफिसर (CHRO) मिलिंद लक्कड़ ने कहा था कि इस तरह के टूल प्रोडक्टिविटी में सुधार करने में मदद करेंगे, लेकिन कंपनियों के बिजनेस मॉडल को नहीं बदलेंगे. उन्होंने चैटजीपीटी जैसे एआई प्लेटफॉर्म्स को खतरा मानने से इनकार किया था. कंपनी के मुताबिक, यह एआई को-वर्कर के तौर पर काम करेंगे और इनसे नौकरियां कम नहीं होंगी.

बता दें कि टीसीएस में लगभग 6 लाख लोग नौकरी करते हैं. बुधवार को कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए. टीसीएस का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 14.8 फीसदी बढ़कर 11,392 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू भी 16.9 फीसदी बढ़कर 59,162 करोड़ रुपये रहा. अगर चौथी तिमाही के नतीजों की बात करें तो रेवेन्यू ग्रोथ 1.6 फीसदी रही, जबकि नेट प्रॉफिट ग्रोथ 5 फीसदी रही.

क्या है चैट जीपीटी?
चैटजीपीटी एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है. साफ शब्दों में कहें तो चैटजीपीटी एक तरह का चैटबॉट है, जिसकी मदद से आप चैट कर सकते हैं. आप चैटजीपीटी से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...