एल्विश यादव ने बिग बॉस का ‘सिस्टम’ हिला दिया है. एल्विश बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर बन गए हैं. पिछले 16 सालों में बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस के विनर का ताज अपने नाम किया है. एल्विश की आर्मी और उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. हर कोई जश्न में डूबा हुआ है. सोशल मीडिया पर फैंस एल्विश की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं.
एल्विश को मिले 25 लाख रुपये
यूट्यूबर एल्विश यादव ने वो कर दिखाया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बनकर घरवालों का सिस्टम हिलाने वाले एल्विश शो के विनर बन गए हैं. एल्विश को जिताने के लिए उनके फैंस ने दीवानगी की हदें पार कर दीं. एल्विश के साथ उनके सभी चाहने वाले सुपर हैप्पी हैं. बिग बॉस ओटीटी-2 का विनर बनने पर एल्विश को 25 लाख रुपये और एक शानदार ट्रॉफी भी मिली है.
टॉप-2 में पहुंचे अभिषेक- एल्विश
बिग बॉस ओटीटी-2 के सबसे दमदार और एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट्स एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान टॉप-2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए. सलमान खान ने टॉप 2 कंटेस्टेंट्स को ऐलान किया. इसी के साथ मेकर्स ने 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइन्स भी खोली थीं. फैंस को अभिषेक और एल्विश में से अपने फेवरेट स्टार को आखिरी बार वोट करने का मौका मिला.
टॉप 3 में रहीं मनीषा
मनीषा रानी का बिग बॉस ओटीटी-2 का विनर बनने का सपना टूट गया. मनीषा ट्रॉफी जीतने की रेस से बाहर हो गईं. लेकिन वो खुश हैं कि उन्होंने सभी घरवालों को पीछे छोड़कर टॉप-3 में अपनी जगह बनाई.
आयुष्मान-अनन्या ने प्रमोट की ड्रीम गर्ल 2
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल-2 को प्रमोट करने बिग बॉस ओटीटी -2 के फिनाले में पहुंचे. सलमान ने आयुष्मान की जमकर तारीफ की. अनन्या पांडे ने कहा कि वो बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं.
ये हैं शो के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस ओटीटी-2 को आखिरकार अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. शो के टॉप फाइनलिस्ट्स में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और मनीषा रानी ने अपनी जगह बनाई. लेकिन सब को पीछे छोड़ते हुए एल्विश शो जीत गए हैं.
बेबिका धुर्वे हुईं टॉप-4 से बाहर
डॉक्टर और ज्योतिष बेबिका धुर्वे टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुईं. बेबिका ने अपने धाड़क अंदाज से शो में खूब तड़का लगाया. लेकिन पूजा भट्ट के बाद बेबिका भी फिनाले की रेस से बाहर हो गईं.
कृष्णा अभिषेक ने पूजा भट्ट को किया प्रपोज
कृष्णा अभिषेक ने फिनाले में अपने मजाकिया अंदाज से चार चांद लगा दिए. उन्होंने अपनी कॉमेडी के तड़के से सभी को खूब हंसाया. मस्ती-मजाक में कृष्णा ने महेश भट्ट से पूजा भट्ट का हाथ भी मांग लिया. कृष्णा ने सिंगर बादशाह के घुटने पर बैठकर पूजा भट्ट को प्रपोज भी किया.
अभिषेक मल्हान की फिनाले में वापसी
अभिषेक फिनाले से पहले बीमार हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था. फैंस अभिषेक को फिनाले में मिसिंग देखकर काफी परेशान थे. लेकिन डॉक्टर्स की सलाह के बाद उन्होंने शो में वापसी की.
टॉप-5 से बाहर हुईं पूजा भट्ट
बिग बॉस ओटीटी-2 को अपने टॉप 4 कंटेस्टेंट्स मिल गए हैं. सलमान ने ऐलान किया कि पूजा भट्ट टॉप 5 से बाहर हो गई हैं. पूजा का सफर शो में खत्म हो गया है. इसी के साथ सलमान खान ने पूजा भट्ट के गेम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस सीजन को पूजा भट्ट के नाम से जाना जाएगा.
एल्विश ने हियाला ‘सिस्टम’: सलमान
सलमान खान ने एक-एक करके सभी फाइनिलिस्ट्स से बात की. सलमान ने एल्विश यादव के गेम की जमकर तारीफ की. सलमान ने कहा कि एल्विश यादव ने सचमें सिस्टम हिला दिया. दबंग खान ने मनीषा रानी की तारीफ की भी तारीफ की.
बादशाह ने म्यूजिकल अंदाज में फाइनलिस्ट को किया इंट्रोड्यूस
सिंगर और रैपर बादशाह ने गाना गाते हुए म्यूजिकल अंदाज में टॉप 4 कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस किया, अभिषेक नजर नहीं आए, क्योंकि वो बीमार हो गए हैं. बादशाह ने बाकी 4 फाइनिलिस्ट्स को उनके घरवालों के वीडियो मैसेजेस दिखाए, जिन्हें देखकर कभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल हो गए.
फिनाले से पहले बीमार हुए अभिषेक
सलमान ने बताया कि फिनाले के समय अभिषेक मल्हान घर में नहीं हैं, क्योंकि फिनाले से पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई है. वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं.
OTT पर नंबर-1 शो बना बिग बॉस
बिग बॉस ओटीटी-2 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो गया है. सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स के घरवालों का जोरदार वेलमक किया.सलमान ने कहा कि बिग बॉस ओटीटी 2- ने इतिहास रच दिया है. इस साल बिग बॉस के इस सीजन को करोड़ों लोगों ने देखा है, जिस वजह से ये ओटीटी पर भी इंडिया का नंबर वन शो बन गया है.
